गंगा बाढ़ की स्थिति बनी, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी

गंगा मे आई बाढ़ का जल स्तर लगातार बढ़ा हुआ है कुछ इंच का उतार चढ़ाव बना हुआ है। प्रशासन द्वारा जल स्तर को लेकर निगरानी की जा रही है। जल स्तर बढ़ा होने के बाद भी बहाव मे तेजी नहीं है। गंगा बाढ़ विगत क ई दिन से ठहर गई है जल स्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कुछ इंच का अंतर आ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Aug 2020 10:55 PM (IST) Updated:Wed, 19 Aug 2020 06:07 AM (IST)
गंगा बाढ़ की स्थिति बनी, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी
गंगा बाढ़ की स्थिति बनी, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी

बुलंदशहर, जेएनएन। गंगा मे आई बाढ़ का जल स्तर लगातार बढ़ा हुआ है, कुछ इंच का उतार चढ़ाव बना हुआ है। प्रशासन द्वारा जल स्तर को लेकर निगरानी की जा रही है। जल स्तर बढ़ा होने के बाद भी बहाव मे तेजी नहीं है। गंगा बाढ़ विगत क ई दिन से ठहर गई है, जल स्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कुछ इंच का अंतर आ रहा है।

नगर के मोहल्ला गंगाद्वार, कुंज घाट, जाहन्वी प्लेट फार्म पर मुख्य सड़क पर पानी काफी अंदर तक घुस आया है। नगर के सभी घाट पूरी तरह से जल मग्न है। किसी भी घाट की सीढि़या जल से बाहर नहीं है। बिना लोटा के स्नान करना खतरे से खाली नहीं है। प्रशासन द्वारा अहार तथा सिरौरा गांव में बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने के साथ गंगा किनारे बसे गांवों के लेखपालों को पूरी तरह अलर्ट किया है, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। एसडीएम पदम कुमार सिंह ने बताया कि आकस्मिक सेवाओं के लिए नाविकों को नावों के साथ तैयार रहने को कहा गया है। ग्रामीण अंचल के खेतों में पानी भर जाने से पशुओं के चारे का संकट गहराने लगा है। अहार, मोहम्मदपुर, मारगपुर, हसनपुर, सिरौरा, तोरई, बच्चीखेड़ा आदि गांव के लोगों से भी सतर्क रहने का आहवान किया गया है।

chat bot
आपका साथी