पालिका रही बेखबर, कूड़े से निकलता रहा धुआं

खुर्जा नगरपालिका की लापरवाही के चलते नगर के मंदिर रोड स्थित पालीटेक्निक मैदान के निकट कूड़े के ढेर में आग सुलगती रही। इससे निकलने वाले धुएं से लोग परेशान दिखाई दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 09:00 AM (IST)
पालिका रही बेखबर, कूड़े से निकलता रहा धुआं
पालिका रही बेखबर, कूड़े से निकलता रहा धुआं

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा नगरपालिका की लापरवाही के चलते नगर के मंदिर रोड स्थित पालीटेक्निक मैदान के निकट कूड़े के ढेर में आग सुलगती रही। इससे निकलने वाले धुएं से लोग परेशान दिखाई दिए।

नगर के मंदिर मार्ग से शनिवार सुबह को राहगीरों का निकलना दुर्भर हो गया। कूड़े में सुलगती आग से निकल रहे धुंए से लोगों को सांस लेने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वातावरण को दूषित कर रहे धुएं की नगरपालिका को घंटों तक कोई खबर नहीं लगी। जिसके बाद परेशान लोगों ने पालिका के कर्मचारियों को सूचित किया। कई घंटों के बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। साथ ही लोगों से कूड़े में आग नहीं लगाने की अपील की। बता दें कि पिछले तीन हफ्तों से कूड़े के ढेरों में प्रतिदिन आग लग रही है। जिसका नगरपालिका कोई समाधान नहीं कर पाई है। दरअसल नगर क्षेत्र के सिकंदराबाद रोड, जेवर रोड, शिकारपुर रोड, ज्ञानलोक कालोनी के निकट सहित कई स्थानों पर कूड़े के ढ़ेर मौजूद हैं। जिनमें से किसी न किसी में रोज आग लग जाती है। जिससे वायु प्रदूषण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। सफाई निरीक्षक रोबिन कुमार ने बताया कि आग को बुझवा दिया गया है। आग लगाने वाले को चिह्नित किया जा रहा है। जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी