प्रशासन ने अभियान चलाकर तोड़ी भट्ठियां

सीओ मनीष यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान के द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 11:25 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 06:18 AM (IST)
प्रशासन ने अभियान चलाकर तोड़ी भट्ठियां
प्रशासन ने अभियान चलाकर तोड़ी भट्ठियां

जेएनएन, बुलंदशहर : बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार सुबह ईओ अविनाश प्रताप सिंह ने नगरपालिका टीम के साथ नगर में अभियान चलाया और पांच भट्ठियां तोड़ी। मना करने के बाद भी भट्ठियां चलाने वालों 9200 रुपये का जुर्माना वसूल किया। साथ ही उन्होंने लोगों से कूड़ा नहीं जलाने की अपील की। वहीं एडीएम फाइनेंस मनोज कुमार सिघल और प्रदूषण विभाग के जेई संतोष कुमार टीम के साथ पहासू मार्ग स्थित एक ईंट उद्योग पर पानी डालकर सुलग रही आग पर बुझवाया। साथ ही जुर्माना वसूलने के लिए निर्देश एडीएम ने प्रदूषण विभाग के जेई को दिए। इसके बाद उन्होंने टीम के साथ जीटी रोड पर कबूतर पैंठ के निकट स्थित निहारिया के कारखानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने एक के बाद एक करीब दस जगह छापेमारी करते हुए भट्ठियां तोड़ी और दो स्थानों पर निहारिया की मशीनों को सील किया।

chat bot
आपका साथी