चौपाल लगा सापाइयों ने कृषि कानून का किया विरोध

स्याना में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील क्षेत्र के ग्राम घुंघरावली स्थित श्योराज सिंह चौहान के घेर पर अलाव जलाकर घेरा चौपाल लगाई। घेरा चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार भुर्जी ने किसानों को पार्टी की नीतियां एवं उपलब्धियों से अवगत कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 07:28 PM (IST)
चौपाल लगा सापाइयों ने कृषि कानून का किया विरोध
चौपाल लगा सापाइयों ने कृषि कानून का किया विरोध

बुलंदशहर, जेएनएन। स्याना में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील क्षेत्र के ग्राम घुंघरावली स्थित श्योराज सिंह चौहान के घेर पर अलाव जलाकर घेरा चौपाल लगाई। घेरा चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार भुर्जी ने किसानों को पार्टी की नीतियां एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। भुर्जी ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। भाजपा को तत्काल बिना किसी शर्त के तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। किसान दिवस के दिन जिन किसानों को अपने घरों में रहना था वो किसान कड़ाके की ठंड में अपने हक की मांगने के लिए सड़क पर बैठ हुए है। इस दौरान हरिश चंद प्रजापति, शफीक चौधरी, ब्रहम सिंह मलिक, ताहिर अली सैफी व जय प्रकाश आदि सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री से समस्या निस्तारण का किया अनुरोध

बुलंदशहर के वरिष्ठ डा. आरिफ कमाल के नेतृत्व में उद्यमियों एक प्रतिनिधि मंडन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उद्यमी तथा जनपद की समस्याएं रखीं। सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। जिले के विकास और उद्यमियों की समस्याओं रखकर उनका निस्तारण कराने का अनुरोध किया। वहीं जनपद में उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए जिला अस्पताल का उच्चीकरण मेडिकल कालेज की सौगात देने पर भी उनका आभार व्यक्त किया। डा. आरिफ कमाल ने शहर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिले को इनर रिग रोड देने का अनुरोध किया। प्रतिनिधि मंडल में राजकुमार सिंह, हर्षवर्धन सिंह, डा. वीरेंद्र कुमार शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी