रालोद की समिति में सात मनोनीत, 11 का इस्तीफा

रालोद का कलह खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। एक तरफ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने बैठक कर दिल्ली में कृषि कानून के खिलाफ लड़ाई लड़ने और सैकड़ों ट्रैक्टर ले जाने की घोषणा की। दूसरी ओर रालोद से जुड़े लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 11:10 PM (IST)
रालोद की समिति में सात मनोनीत, 11 का इस्तीफा
रालोद की समिति में सात मनोनीत, 11 का इस्तीफा

जेएनएन, बुलंदशहर। रालोद का कलह खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। एक तरफ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने बैठक कर दिल्ली में कृषि कानून के खिलाफ लड़ाई लड़ने और सैकड़ों ट्रैक्टर ले जाने की घोषणा की। दूसरी ओर रालोद से जुड़े लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरूण चौधरी की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर दिल्ली आंदोलन में ट्रैक्टर सहित शामिल होने की घोषणा की गई। पूर्व विधायक दिलनवाज खां ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा से 100 से 150 ट्रैक्टर किसानों के आंदोलन में 25 की शाम को दिल्ली की ओर रुख करेंगे। इस दौरान कार्यकारिणी के सदस्यों को भी मनोनीत किया गया। दिलनवाज खां, बिजेंद्र सिंह, पीके सिंह, वीरेंद्र लौर, मौदूद अली, आसिफ गाजी और योगेंद्र लोधी को इसमें शामिल किया गया। दूसरी ओर रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविद चौधरी के नेतृत्व में 11 वरिष्ठ पदाधिकारियों ने रालोद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में संजीव कुमार, पंकज गोविल, राजन चौधरी, धीरज चौधरी, राजीव चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, आदित्य चौधरी, राहुल चौधरी, प्रदीप चौधरी, मुनेंद्र सिंह आदि शामिल हैं।

भारत रत्न से सम्मानित हों बाला साहेब

शिव सेना के पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन कर सुभाष चंद बोस और बाला साहेब ठाकरे की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बैठक के पश्चात पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और बाला साहेब ठाकरे को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन भी दिया।

जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद बोस तथा बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय पर सौंपे ज्ञापन में बताया कि शिव सेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे हिदूत्व की ज्योति जलाने वाले प्रेरणास्त्रोत व्यक्ति थे। गरीब और असहाय लोगों के लिए उन्होंने तमाम उम्र संघर्ष किया। राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में बाला साहेब ठाकरे को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। इस मौके पर राजीव सिंह, सुधीर सैनी, मनोज सैनी, जसवंत सिंह, विजय गुप्ता, मीना ताई, तेजवीर सिंह, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी