आधी आबादी को सकारात्मक सद्भाव से देखें : कंचन

आधी आबादी को सकारात्मक सद्भाव से देखें कंचन बुलंदशहर जेएनएन। शासन द्वारा जनपद के लिए नामित महिला नोडल अधिकारी व जीडीए की उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को सकारात्मक सद्भाव के साथ देखना होगा। इनका किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 11:21 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 11:21 PM (IST)
आधी आबादी को सकारात्मक सद्भाव से देखें : कंचन
आधी आबादी को सकारात्मक सद्भाव से देखें : कंचन

बुलंदशहर, जेएनएन। शासन द्वारा जनपद के लिए नामित महिला नोडल अधिकारी व जीडीए की उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को सकारात्मक सद्भाव के साथ देखना होगा। इनका किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 का अधिकतम प्रचार-प्रसार कराने पर जोर दिया। गोदभराई, अन्नप्राशन जैसे कार्यक्रमों में महिला ग्राम प्रधानों की जन सहभागिता सुनिश्चित करायी जाए, स्वयं सहायता समूहों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में आगे बढ़ने का मौका दिया जाए। महिला अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाओं पर बधाई दी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर नवजात बच्चों को अन्नप्राशन तथा गर्भवती माताओं के लिए गोदभराई कार्यक्रमों पर डीपीओ हरिओम वाजपेयी की सराहना की। रविंद्र कुमार ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि उनके निरीक्षण के दौरान गांव में यदि महिला ग्राम प्रधान है तो उनकी जनसहभागिता आवश्यक रूप से करायी जाए।

बैठक में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शासन द्वारा नामित टीम ने जो सुझाव दिए हैं उन पर अमल कराया जाएगा और महिला अपराधों को रोकने के प्रति और अधिक जनजागरूकता करायी जाएगी। डीएम ने नोडल अधिकारी को खुर्जा पॉटरी के उत्पाद देकर सम्मानित किया। बैठक में सीडीओ सुधीर कुमार रूंगटा, एडीएम मनोज सिघल, एडीएम रवींद्र कुमार, पीडी सर्वेश चंद्र, डीडीओ एसपी मिश्र, योगेश कुमार, प्रमोद कुमार, सीएमओ डॉ. केएन तिवारी, नगेंद्र पाल सिंह, अम्बरीश कुमार, आरके तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी