मीट फैक्ट्रियों में छापा, मची अफरातफरी

प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन के निर्देश पर गुरुवार दोपहर बाद तीन मीट फैक्ट्रियों में छापेमारी करते हुए निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 11:07 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 06:08 AM (IST)
मीट फैक्ट्रियों में छापा, मची अफरातफरी
मीट फैक्ट्रियों में छापा, मची अफरातफरी

बुलंदशहर, जेएनएन: प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन के निर्देश पर गुरुवार दोपहर बाद तीन मीट फैक्ट्रियों में छापेमारी करते हुए निरीक्षण किया। हालांकि अभियान के दौरान उन्हें तीनों फैक्ट्रियों में स्लाटर हाउस बंद मिले और कोई अनियमिता भी मौके पर नहीं मिली। उधर, अचानक चलाए गए अभियान से मीट फैक्ट्री संचालकों में अफरातफरी का माहौल रहा।

शासन के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम खुर्जा सदानंद गुप्ता के नेतृत्व टीम मूड़ाखेड़ा मार्ग स्थित मीट फैक्ट्रियों में प्रदूषण विभाग, फूड सेफ्टी विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, ईओ नगरपालिका, सीओ खुर्जा गोपाल सिंह और कोतवाली प्रभारी के साथ पहुंच गए। जहां उन्होंने एक के बाद एक तीन मीट फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को तीनों फैक्ट्रियों में स्लाटरिग होती नहीं पाई गई। जिसके बाद भी टीम ने वहां पर निरीक्षण के दौरान प्रदूषण के संबंध में जानकारी जुटाई। प्रशासनिक टीम के अनुसार संचालन बंद होने के कारण फिलहाल किसी भी तरह की अनियमितता उन्हें मौके पर नहीं मिली है। एसडीएम सदानंद गुप्ता ने बताया कि तीन फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया गया था। जहां स्लाटरिग का कार्य बंद मिला। मौके पर कोई अनियमितता नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी