राहुल संदेश यात्रा का पॉटरी नगरी में स्वागत

खुर्जा: तीन राज्यों में कांग्रेस की सत्ता आने के बाद कांग्रेसियों का उत्साह देखते ही बन रहा ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Dec 2018 11:07 PM (IST) Updated:Thu, 20 Dec 2018 11:07 PM (IST)
राहुल संदेश यात्रा का पॉटरी नगरी में स्वागत
राहुल संदेश यात्रा का पॉटरी नगरी में स्वागत

खुर्जा: तीन राज्यों में कांग्रेस की सत्ता आने के बाद कांग्रेसियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। गुरुवार को खुर्जा पहुंची राहुल संदेश यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही जेवर अड्डा चौराहे पर एसडीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

बलिया से शुरू हुई राहुल संदेश यात्रा का खुर्जा में जीटी रोड पर राजपूत धर्मशाला के निकट कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संदेश यात्रा का नेतृत्व कर रहे बाबूल ¨सह ने कहा कि आज देश की न्याय पालिका, सीबीआई, आरबीआई सभी संस्थाएं भाजपा की हठ से परेशान हैं। इसी के चलते देश के तीन राज्यों से भाजपा का पत्ता साफ हो गया है। अब मिशन 2019 का है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण गरीब, किसान, व्यापारी और बेरोजगार परेशान हैं, लेकिन अब जनता ने सोच लिया है, कि भाजपा के झूठे वादों में नहीं आएंगे। जिसके बाद यात्रा तहसील मार्ग, मंदिर मार्ग होते हुए जेवर अड्डा चौराहे पर पहुंची। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम खुर्जा सदानंद गुप्ता को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद यह यात्रा पदम ¨सह गेट, गांधी मार्ग, कबाड़ी बाजार चौराहा, ककराला, दाताराम चौक होते हुए सिकंदराबाद के लिए रवाना हो गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह यात्रा आगामी 23 दिसंबर को दिल्ली जंतर-मंतर पर समाप्त होगी। इस दौरान पूर्व विधायक बंशी ¨सह पहाड़िया, जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, श्यौपाल ¨सह, मुनीर मकबर, नंदकिशोर, राधाकृष्ण बजाज, देवेंद्र गुप्ता बजाज, दीनानाथ शर्मा, करन गोस्वामी, कपिल सोलंकी, संजीव पहाड़िया, निजाम मलिक आदि रहे।

chat bot
आपका साथी