सीएए के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर किया जनजागरण

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा के स्थानीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ मंत्री और विधायकों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 11:08 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:03 AM (IST)
सीएए के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर किया जनजागरण
सीएए के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर किया जनजागरण

बुलंदशहर, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा के स्थानीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ मंत्री और विधायकों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की। इस दौरान राजेबाबू पार्क में आयोजित सभा में नेताओं ने सीएए को लेकर फैले भ्रम को दूर करने और उसकी बारीकियों पर चर्चा की। साथ ही नगर के कालेआम चौराहे से अंसारी रोड पर श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक भी किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत कालेआम चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर नागरिकता संशोधन कानून का जोरदार समर्थन किया। इस दौरान राजेबाबू पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने कहा कि सीएए को लेकर कुछ लोग अनावश्यक रूप से भ्रम की स्थिति बनाने का प्रयास कर रहे हैं। युवा वर्ग अब समझदार हो रहा है और सीएए को समझ रहा है। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं। लेकिन विरोधी दल केंद्र और प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए भ्रम फैला रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। राज्यमंत्री के अलावा कार्यक्रम में मौजूद अन्य भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने राजेबाबू पार्क से कालेआम चौराहे और अंसारी रोड स्थित अंबेडकर पार्क तक मानव श्रृंखला बनाकर सीएए को लेकर जन जागरण किया। इस दौरान रास्ते में मिले लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में जानकारी भी उपलब्ध कराई। इस दौरान मुख्य रूप से स्याना विधायक देवेंद्र लोधी, चेयरमैन मनोज गर्ग, पूर्व विधायक मुंशी लाल गौतम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हैरा, शरद त्रिवेदी, ठाकुर लक्ष्मीराज सिंह, दिवाकर सिंह, प्रिस तेवतिया, विकास चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी