मकर संक्रांति पर आयोजित हुए कार्यक्रम, वितरित की खिचड़ी

मकर संक्रांति का पर्व नगर और देहात क्षेत्रों में गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन करके श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ कमाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 11:26 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 11:26 PM (IST)
मकर संक्रांति पर आयोजित हुए कार्यक्रम, वितरित की खिचड़ी
मकर संक्रांति पर आयोजित हुए कार्यक्रम, वितरित की खिचड़ी

जेएनएन, बुलंदशहर। मकर संक्रांति का पर्व नगर और देहात क्षेत्रों में गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन करके श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ कमाया।

मंदिर मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर विधायक विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में खिचड़ी वितरित की गई। वहीं सामजसेवी डा. दिनेशपाल सिंह ने जरूरतमंदों को कंबल और स्वेटर वितरित किए। इसके अलावा नगर में विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन कर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर राजीव बंसल, दिनेश ठाकुर, सुनील शर्मा, सुनील सोलंकी, ओमप्रकाश सैनी, विकास दीक्षित, हरेंद्र आदि रहे। उधर सेवा भारती के सदस्यों ने गरीबों के साथ यज्ञ किया। राम कुमार, कृष्ण पाल सिंह, अविनाश तायल, श्याम कुमार, अनुराग, भरत, निधि, रंजना अग्रवाल आदि रहीं।

संवाद सूत्र, स्याना : नगर के सर्राफा बाजार, मेन बाजार, बुगरासी बस स्टैंड, नई सड़क मार्ग, लाला झंगीरी मल की मंडी, किरन टाकिज रोड व हापुड़ बस स्टैंड पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर देवेंद्र लोधी, शाहिद शाहीन, गोपी वर्मा, राकेश कुमार, मनोज कुमार, नरेश लोधी, अजय लोधी, बंटू शर्मा, हरिओम त्यागी व सुशांत रस्तोगी आदि रहे।

पांच कुंडीय यज्ञ किया

संवाद सूत्र, पहासू: मकर संक्रांति के पर्व पर राम विहार कालोनी में पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ में वैदिक मंत्रों द्वारा लोक कल्याण के लिए आहुतियां दिलवाई गईं। यज्ञ में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य यजमान इंजीनियर राजीव राघव रहे। इस मौके पर राजकुमार सिंह, हरिओम राघव, जगदीश सिंह, हरेंद्र सिंह, भूपेंद्र गौड़, पदम सिंह तोमर, मनोज गर्ग, लल्लू सिंह, राजेंद्र सिंह, कांति प्रसाद, सुरेंद्र तोमर आदि रहे।

खिचड़ी का प्रसाद किया वितरित

संवाद सूत्र, औरंगाबाद : नगर के पवसरा तिराहे पर वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के प्रतिष्ठान पर खिचड़ी का वितरण किया गया। इसके अलावा जयप्रकाश गुप्ता और महेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर खिचड़ी का वितरण किया गया है। इस मौके पर महेन्द्र गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, दीपांशु सिघल, राकेश गोस्वामी, राजू लोधी आदि मौजूद रहे।

संवाद सूत्र, सिकंदराबाद : नगर क्षेत्र के गुलावठी रोड स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रांत प्रमुख डा. प्रेम सिंह राणा, विद्यालय के प्रबंधक नरेश शर्मा, संदीप कुमार, सौरव, शिवम, दीपक, विवेक यादव तथा प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह, रकम सिंह तेवतिया मौजूद रहे।

संवाद सूत्र, डिबाई : नगर के समीपवर्ती कर्णवास गंगा घाट पर पहुंचकर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा घाट के किनारे मौजूद गरीबों व असहाय लोगों को खिचड़ी, कंबल आदि का दान किया। पर्व के तहत नगर के त्रिवेणी दत्त ब्रह्माचारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश शर्मा रहे। बह्माचार्य ब्रजकिशार, आचार्य प्रदीप कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

संवाद सूत्र, खानपुर : गुरुवार को नगर में मकर संक्रांति के अवसर पर कई स्थानों पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। नगर में संचालित स्कूलों व समाजसेवी संस्थाओं ने सैकड़ों लोगों को खिचड़ी का प्रसाद वितरण कर पुण्य लाभ कमाया।

मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भीड़

औरंगाबाद: मकर संक्राति पर्व के अवसर पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कड़ाके की सर्दी और अधिक कोहरा होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करने के बाद जरूरतमंदों को वस्त्र, छाता और खिचड़ी का दान किया।

chat bot
आपका साथी