भाजपा की नीतियों का किया गुणगान

महाराजा अग्रसेन मंडल के दक्ष गार्डन में शुक्रवार को भाजपा के अनुसूचित मोर्चा की एक बैठक की गई। बैठक में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा गुलाबो देवी ने सर्व समाज को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने बैठक में भाजपा की नीतियों का गुणगान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 09:11 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 09:11 PM (IST)
भाजपा की नीतियों का किया गुणगान
भाजपा की नीतियों का किया गुणगान

बुलंदशहर, जेएनएन। महाराजा अग्रसेन मंडल के दक्ष गार्डन में शुक्रवार को भाजपा के अनुसूचित मोर्चा की एक बैठक की गई। बैठक में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा गुलाबो देवी ने सर्व समाज को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने बैठक में भाजपा की नीतियों का गुणगान किया। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अनुसूचित जाति को दी गई योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी सेवा ही संगठन के रूप मूल मंत्र पर कार्य करती है। कोरोना वैश्विक महामारी में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह न करके जनता की सेवा की है। कोई और अन्य दल सेवा नहीं करता सिर्फ अपने वोट बैंक की राजनीति एवं जाति की राजनीति करते हैं। सांसद डॉ भोला सिंह कहा कि पार्टी ने समाज के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखते हुए कार्य किए हैं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने और संचालन रोशन कन्नौजिया ने किया। बैठक में प्रत्याशी उषा सिरोही, ज्योति दिग्विजय सिरोही, हरेंद्र जाटव, धीरज वाल्मीकि, विधायक विजेंद्र सिंह, मुंशीलाल गौतम, संजय माहेश्वरी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी