पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान

संदिग्धों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने वाहन चेकिग अभियान चलाया। इससे वाहन चालकों में अफरातफरी का माहौल रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 11:34 PM (IST)
पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान
पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान

जेएनएन, बुलंदशहर। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने वाहन चेकिग अभियान चलाया। इससे वाहन चालकों में अफरातफरी का माहौल रहा।

सीओ खुर्जा सुरेश सिंह, कोतवाली प्रभारी डा. एमके उपाध्याय और निरीक्षक महेश राठौर ने नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार सुबह जेवर अड्डा चौराहा, पदम सिंह गेट, दाताराम चौक, कबाड़ी बाजार, मूंड़ाखेड़ा चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड समेत कई स्थानों पर पहुंची। जहां टीमों ने कारों और बाइक सवारों को रोककर पहले मास्क व उनके बैग समेत वाहनों की तलाशी ली। करीब तीन घंटे तक पुलिस ने अभियान चलाया। जिससे वाहन चालकों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

संवाद सूत्र, अनूपशहर : जनपद में कई स्थानों पर अपराधिक वारदात होने के बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने मास्क और हेलमेट नहीं लगाने वालों पर भी सख्ती की। नगर के फव्वारा चौक पर उपनिरीक्षक आरडी शर्मा के नेतृत्व में पीएसी जवानों ने मास्क और हेलमेट नहीं लगाने वालों को रोककर टोका। पुलिस द्वारा तीन सवारियां बैठकर चलाने तथा बिना कागज के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के काटे चालान

स्याना कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर के बुगरासी मार्ग पर पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस नगर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगातार लोगों से शारीरिक दूरी व मास्क लगाने की अपील कर रही है, लेकिन कुछ लोग बार-बार अपील के बाद भी लापरवाही कर मास्क नहीं लगा रहे। कोतवाल ने बताया पुलिस लगातार नगर के अलग-अलग स्थानों पर चेकिग अभियान चलाकर मास्क नहीं कर रही है। पुलिस ने दो दर्जन ऐसे लोगों के चालान काटे जो बिना मास्क लगाए नगर में घूम रहे थे।

chat bot
आपका साथी