सुभाष नगर में रास्ता बंद करने पर भड़के लोग

नगर के सुभाष नगर में रविवार सुबह लोगों आक्रोशित हो गए जब कालोनी में प्लाटिग कर रहे युवक ने एक 15 फुट के मार्ग को बंद करा दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 11:17 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 11:17 PM (IST)
सुभाष नगर में रास्ता बंद करने पर भड़के लोग
सुभाष नगर में रास्ता बंद करने पर भड़के लोग

खुर्जा: नगर के सुभाष नगर में रविवार सुबह लोगों आक्रोशित हो गए जब कालोनी में प्लाटिग कर रहे युवक ने एक 15 फुट के मार्ग को बंद करा दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

सुभाष नगर निवासी लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति मोहल्ले में ही प्लाटिग कर रहा है। उसने एक मार्ग पर दीवार लगवाकर उसे बंद करा दिया है। इससे मोहल्ले के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि उक्त व्यक्ति का कहना है कि वह अपनी जमीन पर चाहरदीवारी करा रहा है, जिसका मोहल्ले के लोग एतराज कर रहे हैं। विरोध करने वालों में दया, प्रेमवती, सतेंद्र, मनोज, रवि, शंकर, अंगूरी देवी, चंद्रवती, कमला रानी, सतवीरी आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी