बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक हों अभिभावक

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्दोष भाटी ने कहा कि आज प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा पटरी से उतरी हुई है। इसके पीछे मुख्य कारण शासन की लापरवाही है। अपने बच्चों के भविष्य के लिए अभिभावकों को भी जागरूक होना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 10:59 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 06:04 AM (IST)
बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक हों अभिभावक
बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक हों अभिभावक

बुलंदशहर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्दोष भाटी ने कहा कि आज प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा पटरी से उतरी हुई है। इसके पीछे मुख्य कारण शासन की लापरवाही है। अपने बच्चों के भविष्य के लिए अभिभावकों को भी जागरूक होना होगा।

बुधवार को प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्दोष भाटी ने गांव भटपुरा से बेसिक शिक्षा अभियान की शुरूआत की। उन्होंने गांव के बच्चों को दो पेंसिल व ऑल इन वन प्राथमिक शिक्षा की पुस्तकें व मास्क का वितरण किया। कोरोना से बचाव के लिए उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक किया। बाद में बेसिक शिक्षा के गिरते स्तर पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज समाज चिंताजनक स्थिति में है। राजनैतिक दलों के दलदल में फंसकर योजनाओं का लोग लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा। जिसमें मुख्य बेसिक शिक्षा प्रणाली है। शासन एक प्राथमिक स्कूल के लिए हर माह पांच लाख खर्चा कर रहा है, लेकिन शिक्षक अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर रहे हैं। शिक्षा का स्तर गिरने के पीछे भ्रष्ट अधिकारी व शिक्षक जितने जिम्मेदार है, उतने ही अभिभावक। क्योंकि अभिभावक स्कूल में जाकर बच्चों की शिक्षा की जांच नहीं करते। न शिक्षकों की लापरवाही शिकायत करते। उन्होंने कहा कि विकास का मूल आधार शिक्षा है। बच्चों के भविष्य के लिए अभिभावकों को भी जागरूक होना होगा। बेसिक शिक्षा के सुधार को चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि वह गांव-गांव यह अभियान जब तक चलाएंगे,तब शिक्षा में सुधार नहीं होता। शिक्षा मित्र हरेंद्र कुमार, पप्पू कुमार, सूरज कुमार, सुबराती खान, विपिन कुमार, राजेंद्र समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी