मेरठ-बुलंदशहर फोरलेन हाईवे का नितिन गडकरी ने किया लोकार्पण

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-235 का लोकार्पण गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअल किया। इस हाईवे से उद्योगों के साथ ही कारोबार और वाहनों को भी रफ्तार मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 03:57 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 03:57 AM (IST)
मेरठ-बुलंदशहर फोरलेन हाईवे का नितिन गडकरी ने किया लोकार्पण
मेरठ-बुलंदशहर फोरलेन हाईवे का नितिन गडकरी ने किया लोकार्पण

जेएनएन, बुलंदशहर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-235 का लोकार्पण गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअल किया। इस हाईवे से उद्योगों के साथ ही कारोबार और वाहनों को भी रफ्तार मिलेगी। भाजपा कार्यालय पर स्क्रीन के माध्यम से वर्चुअल लोकार्पण का प्रसारण देखा गया।

हाईवे की इस परियोजना से पश्चिमी यूपी के साथ ही दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के निवासियों को भी लाभ मिलेगा। मेरठ, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर से अलीगढ़ व आगरा जाना आसान हो गया है। गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं का भी सफर आसान हो गया है। निर्बाध यातायात के साथ ही प्रदूषण में भी कमी आएगी। हाईवे-235 मेरठ के ग्राम शाकरपुर से शुरू होकर बुलंदशहर के भूड़ चौराहा पर समाप्त होता है। 61.19 किलोमीटर लंबे हाईवे में फफूंडा, खरखौदा, हापुड़ और गुलावठी में बाईपास है। बाईपास बनने से हाईवे पर कहीं पर भी जाम की समस्या नहीं है। पानी से हाईवे खराब न हो इसलिए तारकोल के बजाए सीमेंट और कंकरीट से इसको तैयार किया गया है। कई स्थानों पर फुटपाथ का भी निर्माण राहगीरों की सुविधा के लिए किया गया है। गुलावठी और हापुड़ के बीच कुराना गांव के पास टोल प्लाजा बनाया गया है। इस हाइवे के साथ केंद्रीय मंत्री कुल 16 परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। सांसद डा. भोला सिंह ने बताया कि हाईवे के निर्माण में 2407 करोड़ रुपये की लागत आई है। केन्द्रीय मंत्री ने जब इसका वर्चुअल लोकार्पण किया तो गंगापुरम स्थित भाजपा कार्यालय पर इसको स्क्रीन पर देखा गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी