मकान गिरा, मलबे में दबकर बच्ची घायल

पहासू क्षेत्र के गांव त्यौरी में बरसात के कारण अचानक मकान गिर गया। मलबे में दबने के कारण छह वर्षीय बच्ची घायल हो गई। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 06:08 AM (IST)
मकान गिरा, मलबे में दबकर बच्ची घायल
मकान गिरा, मलबे में दबकर बच्ची घायल

बुलंदशहर, जेएनएन। पहासू क्षेत्र के गांव त्यौरी में बरसात के कारण अचानक मकान गिर गया। मलबे में दबने के कारण छह वर्षीय बच्ची घायल हो गई। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।

क्षेत्र के गांव त्यौरी निवासी धर्मपाल परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार रात हुई बारिश के कारण मकान की छत गिर गई। धर्मपाल समेत अन्य परिजनों ने भागकर जान बचाई। हालांकि, छह वर्षीय बच्ची मधु मलबे में दब गई। जिसकी कुछ समय परिवार के लोगों को जानकारी हुई, तो परिजनों व ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर बच्ची को बाहर निकाला। जानकारी होने पर शनिवार को राजस्व निरीक्षक नरेंद्र कुमार गांव पहुंचे और मौका-मुआयना किया। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट तैयार करके प्रशासन को भेजी जा रही है। जो भी संभव होगा परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी।

chat bot
आपका साथी