मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या के कारण देश में हिदू असुरक्षित: तोगड़िया

अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या के कारण देश में हिदू सुरक्षित नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 11:43 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 06:10 AM (IST)
मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या के कारण देश में हिदू असुरक्षित: तोगड़िया
मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या के कारण देश में हिदू असुरक्षित: तोगड़िया

बुलंदशहर, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या के कारण देश में हिदू सुरक्षित नहीं है। कहा कि राम मंदिर बनने जा रहा है लेकिन राम राज्य खड़ा नहीं हुआ, जिससे जनता अपना गुस्सा झारखंड की भांति निकाल रही है।

सोमवार को वह राष्ट्रीय बजरंग दल के बुलंदशहर विभागाध्यक्ष नीरज सैनी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। तोगड़िया ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति खराब है। देश में व्यापार, उद्योग टूट गए है। रोजगार दस करोड़ के करीब कम हुए है। बेरोजगारी की समस्या भी बढ़ी है। कहा कि राम मंदिर बनने जा रहा है। 370 हटी है, नागरिकता संशोधन कानून आया है लेकिन झारखंड, महाराष्ट्र व हरियाणा राज्य का परिणाम उल्टा आया है। कहा कि देश में हर हिदुओं को अच्छा घर व बेटा बेटी को रोजगार चाहिए। बताया कि उनके संगठन का अभियान राम मंदिर से राम राज्य तक था। राम मंदिर बनने जा रहा है लेकिन भारत में राम राज्य खड़ा नहीं हुआ। उन्होंने केंद्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून के साथ भारत में गौ हत्या पर कड़ा कानून बनाए जाने की मांग की। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए उसका स्वागत किया। कश्मीर के हिदुओं को पुश्तैनी घर मिलने चाहिए, जो 40 सालों से इंतजार कर रहे है। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस मौके पर ईश्वरी प्रसाद राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, मेजर वीरपाल शर्मा प्रांत महामंत्री, गौरव राघव संयुक्त प्रांत अध्यक्ष, नीरज सैनी बुलंदशहर विभागाध्यक्ष, प्रमोद कुमार प्रांत संगठन मंत्री, विवेक मिश्रा, भाजपा नेता रमेश जैन, अनिल सिघल, राजीव सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

महिलाओं ने तिलक कर किया स्वागत

देखो देखो कौन आया हिदुओं का शेर आया जैसे नारों से कार्यकर्ताओं ने डा. प्रवीण तोगड़िया का स्वागत किया। महिलाओं ने डा. तोगड़िया को तिलक कर व आरती उतार पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं सैनी समाज के लोगों द्वारा डा. प्रवीण तोगड़िया को सावित्री बाई फुले का चित्र भेंट किया।

chat bot
आपका साथी