रोजगार के नए अवसर से सशक्त होंगी महिलाएं

जनपद में महिला समूहों की महिलाओं को रोजगार के और नए अवसर मिलने वाले हैं। सरकार मनरेगा के बजट से स्वयं सहायता समूह को कई प्रकार के रोजगार उपलब्ध कराएगी। जिला प्रशासन ने समूह चिह्नित करने की शुरुआत कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Dec 2020 11:18 AM (IST) Updated:Thu, 10 Dec 2020 11:18 AM (IST)
रोजगार के नए अवसर से सशक्त होंगी महिलाएं
रोजगार के नए अवसर से सशक्त होंगी महिलाएं

जेएनएन, बुलंदशहर। जनपद में महिला समूहों की महिलाओं को रोजगार के और नए अवसर मिलने वाले हैं। सरकार मनरेगा के बजट से स्वयं सहायता समूह को कई प्रकार के रोजगार उपलब्ध कराएगी। जिला प्रशासन ने समूह चिह्नित करने की शुरुआत कर दी है।

जिले को इंटेंसिव जनपदों में शामिल होने से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास गंभीरता से किए जा रहे हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने जनपद में स्वयं सहायता समूह का गठन कर महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है। अब महिला स्वयं सहायता समूह को कृषि से जुटे रोजगार उपलब्ध कराएगा। इसके लिए मनरेगा के बजट से स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। ये मिलेंगे रोजगार

सरकार महिला समूहों को पशु पालन, पोल्ट्री फार्म, सूकर पालन, कंपोस्ट खाद आदि समेत कई रोजगार उपलब्ध कराएगा। इनका स्ट्रक्चर तैयार करने के लिए बजट उपलब्ध कराया जाएगा। बोली महिलाएं

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तरह-तरह के रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। अब नए प्रोजेक्ट से महिला सशक्त बनेंगी।

- सपना राघव, अध्यक्ष, समूह

..

मनरेगा बजट से प्रोजेक्ट चलाने के लिए मिलने वाली मदद से समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

- सीता, अध्यक्ष समूह इन्होंने कहा..

अब प्रोजेक्ट चलाने की योजना बनाने वाले समूह को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। समूहों चयन होने के बाद प्रोजेक्ट का स्ट्रक्चर तैयार कराएं जाएंगे।

- अभिषेक गोस्वामी, प्रबंधक मिशन

.....

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। समूह को रोजगार के लिए स्ट्रक्चर तैयार कराने के लिए मनरेगा से बजट उपलब्ध कराया जाएगा

- साहित्य प्रकाश मिश्रा, डीडीओ

chat bot
आपका साथी