हदीमपुर प्रकरण: अनुसूचित जाति का धर्म परिवर्तन का एलान

हदीमपुर गांव में गोवर्धन पर्व पर आतिशबाजी को लेकर हुआ जातीय संघर्ष का मामला गरमाता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Nov 2019 11:45 PM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 06:23 AM (IST)
हदीमपुर प्रकरण: अनुसूचित जाति का धर्म परिवर्तन का एलान
हदीमपुर प्रकरण: अनुसूचित जाति का धर्म परिवर्तन का एलान

बुलंदशहर, जेएनएन: हदीमपुर गांव में गोवर्धन पर्व पर आतिशबाजी को लेकर हुआ जातीय संघर्ष का मामला गरमाता जा रहा है। पुलिस पर राजनीतिक दबाव का आरोप लगाते हुए बुधवार को गांव में अनुसूचित जाति के लोगों ने पंचातय की। इसमें एलान किया गया कि अगर पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो वे धर्म परिवर्तन कर लेंगे। अधिकारियों ने समाज के लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

गांव में आयोजित पंचायत में अनुसूचित जाति के लोगों ने कहा कि संघर्ष के दौरान गुर्जर समाज की तरफ से चली गोली से उनके समाज का सुनील पुत्र रामभूल गंभीर रूप से घायल हो गया था, जो आज भी जिंदगी और मौत लड़ रहा है। इस प्रकरण में उन्होंने 19 को नामजद करते हुए दूसरे पक्ष के अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन राजनैतिक दवाब के चलते पुलिस ने उनके ही खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिए, जो लोग घटना के समय वहां नहीं थे, उन्हें भी नामजद किया गया है। घटना के बाद से पुलिस उनके समाज का उत्पीड़न कर रही है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने पर धर्म परिवर्तन का एलान किया गया है। पंचायत में यह भी निर्णय लिया गया है कि पुलिस पहले दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार करे। सूचना पर गांव पहुंचे अधिकारियों ने ग्राम प्रधान पति व समाज के संभ्रात लोगों से वार्ता कर उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इनका कहना है ..

उत्पीड़न को लेकर समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पंचायत में सर्वसम्मति से धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी गई है।

- महेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान पति।

------

इस तरह पंचायत कर बेवजह पुलिस प्रशासन दबाव बनाना गलत है। प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज हुई है। दूसरे पक्ष के चार आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं।

- रविशंकर सिंह, एसडीएम, सिकंदराबाद।

chat bot
आपका साथी