ऑनर किलिंग : किशोरी की हत्याकर शव जलाया, दो आरोपित गिरफ्तार

ऑनर किलिंग के चलते किशोरी की हत्याकर शव को जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Ashu SinghEdited By: Publish:Tue, 30 Apr 2019 03:29 PM (IST) Updated:Tue, 30 Apr 2019 03:29 PM (IST)
ऑनर किलिंग : किशोरी की हत्याकर शव जलाया, दो आरोपित गिरफ्तार
ऑनर किलिंग : किशोरी की हत्याकर शव जलाया, दो आरोपित गिरफ्तार
बुलंदशहर,जेएनएन। ऑनर किलिंग के चलते किशोरी की हत्याकर शव को जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है।
पहले गला दबाकर मारा,बाद में जलाया
अहार थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद ताहारपुर में एक 15 वर्षीय किशोरी को प्रेम प्रसंग के चलते उसके ही रिश्ते में लगने वाले दो बाबाओं ने मिलकर दुपट्टे से गला दबाया और उसके शव को गंगा किनारे ले जाकर एक खेत में जला दिया। घटना के साक्ष्य खत्म करने के लिए दोनों ही आरोपियों ने राख को भी गंगा में बहा दिया था। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पूछताछ में जुर्म किया कबूल
27 अप्रैल को औरंगाबाद ताहारपुर निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री जो कक्षा 9 में पढ़ती है। स्कूल के लिए गयी थी,लेकिन उसे रास्ते से गांव का ही कैलाश पुत्र सोनपाल अपने साथ बहला फुसला कर ले गया था। सोमवार की रात्रि में किशोरी के पिता ने फिर तहरीर दी कि उनकी पुत्री को गांव के ही भोलू व खरगा ने मिलकर मार दिया है और उसके शव को गंगा किनारे ले जाकर एक खेत में जला दिया। जिसके बाद थाना पुलिस ने नामजद दोनों आरोपी जो कि मृतक पिंकी के रिश्ते में बाबा लगते हैं,उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों ने पुछताछ के दौरान अपना जुर्म भी कबूल लिया। 
chat bot
आपका साथी