विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

सिकंदराबाद : पीड़िता ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। सिकंदरा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 10:20 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 10:20 PM (IST)
विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

सिकंदराबाद : पीड़िता ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 21 जून को उसका पति खेत में पानी लगाने के लिए गया था। वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव के कुछ लोग शराब के नशे में मकान की दीवार फांद कर घर में घुस आए और पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर एक आरोपित ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि पीड़िता ने पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी केबी ¨सह ने पीड़िता की तहरीर पर सिकंदराबाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र ¨सह ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी