UP Politics: 'फैमिली नहीं नेशन होता है फर्स्ट...', मंच से विपक्ष पर बरसे सीएम योगी; माफियाओं को लेकर कही ये बात

CM Yogi सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद डॉ महेश शर्मा की समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस -सपा बसपा के लिए परिवार पहले और नेशन बाद में है। पहले प्रदेश में दंगे होते थे और अब कावड़ यात्रा निकलती हैं। 2014 से पहले देश नहीं परिवार के विकास की योजनाएं बनती थीं। पहले भ्रष्टाचार व्याप्त था।

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh Publish:Thu, 18 Apr 2024 04:54 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2024 04:54 PM (IST)
UP Politics: 'फैमिली नहीं नेशन होता है फर्स्ट...', मंच से विपक्ष पर बरसे सीएम योगी; माफियाओं को लेकर कही ये बात
बुलंदशहर में सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस -सपा बसपा के लिए परिवार पहले और नेशन बाद में है। पहले प्रदेश में दंगे होते थे और अब कावड़ यात्रा निकलती हैं। 2014 से पहले देश नहीं, परिवार के विकास की योजनाएं बनती थीं। पहले भ्रष्टाचार व्याप्त था। पहले गुंडा माफिया का राज था। माफियाओं का राम नाम सत्य हो जाता है।

गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र के झज्जर स्थित सोलंकी फार्म हाउस मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर दोपहर 01:17 मिनट पर उतरा। भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद डॉ महेश शर्मा की समर्थन में जनसभा को सीएम योगी ने संबोधित किया।सीएम योगी ने मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

आज गौतमबुद्ध नगर लोक सभा क्षेत्र की जनसभा में लोगों के उत्साह ने अभिभूत कर दिया।

इस अविस्मरणीय स्नेह के लिए गौतमबुद्ध नगर वासियों का हार्दिक आभार! pic.twitter.com/cLGa4J0SaD

— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 18, 2024

डॉ महेश शर्मा के समर्थन में की जनसभा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद डॉ महेश शर्मा की समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि मोदी के लिए पूरा देश ही परिवार है। रामनवमी पर अयोध्या में भगवान श्री राम भगवान सूर्य की किरणों द्वारा तिलक करने का मनोरम दृश्य आप सभी ने देखा होगा।

पीएम मोदी न होते तो...

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा बसपा की सरकार में अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पाता, जम्मू कश्मीर से 370 नहीं हट पाती और न ही तीन तलाक कानून बन पाता। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। उन्होंने नवोदित मतदाताओं को कहा कि उन्हें 2014 से पहले का भारत और आज के भारत में अंतर जरूर जानना चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP Politics: संजीव बालियान-जितिन प्रसाद समेत इन बड़े नेताओं के भाग्य का कल होगा फैसला, इकरा हसन पर भी टिकी नजरें

chat bot
आपका साथी