नागरिकता संशोधन अधिनियम नागरिकता देने का कानून: पाठक

भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पहुंच कर नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक पदाधिकारियों के साथ करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 06:10 AM (IST)
नागरिकता संशोधन अधिनियम नागरिकता देने का कानून: पाठक
नागरिकता संशोधन अधिनियम नागरिकता देने का कानून: पाठक

बुलंदशहर, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पहुंच कर नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक पदाधिकारियों के साथ करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने पदाधिकारियों से कहा कि विपक्ष इस अधिनियम के विरोध में खूब हो-हल्ला मचा रहा है। मगर जब हम इनसे पूछते हैं कि इस अधिनियम से नुकसान किसकों है तो विपक्ष इसका जबाव नहीं दे पाता है। कई बार हम सब यह बता चुके हैं कि यह अधिनियम नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने का अधिनियम है। नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने का अधिनियम है। विपक्ष के पास अब कोई मुद्दाही नहीं बचा तो विपक्ष लोगों को भ्रमित कर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन देश की जनता विपक्ष की इस चाल को समय रहते समझ गई और विपक्ष को चारों खाने चित्त कर दिया। भाजपा लोगों के कल्याण के लिए योजनाएं बना रही है। विपक्ष को जनकल्याणकारी योजना पसंद नहीं आ रही है। जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने कहा कि नागरिकता कानून के बारे में लोगों का भ्रम दूर करें और इस कानून की असलियत लोगों तक पहुंचाएं। जिले में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रमों को श्रृंखलावार आयोजन किया जा रहा है। बैठक में विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी, अनीता राजपूत, नगरपालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग, नरौरा चेयरमैन विवेक वशिष्ठ, जिला मीडिया प्रभारी शरद त्रिवेदी, संजय चौधरी, जयप्रकाश शर्मा, सचिन शर्मा, पदम सिंह तोमर, जिप सदस्य महेंद्र भैया, जयप्रकाश माहुर,नरेश तायल, नेमपाल सिंह, संजय माहेश्वरी, प्रवेश कौशिक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी