मां-बेटे सहित चार पर लड़की के अपहरण का मुकदमा

घर से दुकान जाने को निकली लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:33 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:33 PM (IST)
मां-बेटे सहित चार पर लड़की के अपहरण का मुकदमा
मां-बेटे सहित चार पर लड़की के अपहरण का मुकदमा

बुलंदशहर, जेएनएन। घर से दुकान जाने को निकली लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लड़की की मां ने महिला, उसके दो बेटों तथा एक अन्य के खिलाफ बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला अलग-अलग संप्रदाय का है।

कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला के अनुसार मंगलवार सुबह छह बजे उसकी बेटी सामान लेने के लिए दुकान गई थी। इसके बाद लौटी नहीं। काफी तलाश किया तो पता चला कि मोहल्ला रामनगर निवासी परवेज व उसका भाई दानिश तथा एक अन्य युवक नवेद लड़की को बहकाकर ले गए हैं। बेटी की तलाश में वह परवेज के घर पहुंची तो वहां उसकी मां रूकसाना ने गाली-गलौज कर घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि वह थाने पहुंचे तो वहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने एसएसपी से संपर्क किया तो उनके आदेश पर उक्त चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विधायक के बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट

बुलंदशहर: भाजपा विधायक के बेटे द्वारा शहर के आवास विकास में मकान कब्जाने का मैसेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। विधायक पुत्र ने दो लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। साथ ही जानबूझ कर छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

सदर विधायक के बेटे डा. दिग्विजय सिरोही ने कोतवाली नगर में लिखाई रिपोर्ट में डा. धर्मेंद्र दत्त शर्मा निवासी राधिका एंक्लेव बुलंदशहर तथा शैलेंद्र सिंह को नामजद किया है। आरोप लगाया कि, आरोपितों ने उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने के इरादे से इंटरनेट मीडिया पर मकान कब्जाने जैसा गलत मैसेज प्रसारित किया था। मैसेज चिरपरिचतों के पास पहुंचा तो उन्हें इस बात की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर कोतवाली नगर अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि, आइटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी