आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ नहीं होने देगें अन्याय: सावित्री चौधरी

अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मल्का पार्क में बैठक की। बाद में आंगनबाड़ी विकास भवन पहुंची और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 10:38 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 10:38 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ नहीं होने देगें अन्याय: सावित्री चौधरी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ नहीं होने देगें अन्याय: सावित्री चौधरी

बुलंदशहर, जेएनएन। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मल्का पार्क में बैठक की। बाद में आंगनबाड़ी विकास भवन पहुंची और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपा।

प्रदेशाध्यक्ष सावित्री चौधरी ने कहा कि सभी सरकारों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय होता रहा है। प्रदेश सरकार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हालत बद से बदतर हो रही है। आंगनबाड़ी रूट ग्रास लेबल पर काम करती हैं और पूरे कोरोना काल में काम कर रही हैं। उन्हें तीन माह से कोई मानदेय नहीं मिला है। अल्प मानदेय में वह अपना गुजारा कैसे करें। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा सरकार बनी थी तो सरकार द्वारा संतोषजनक मानदेय देने के लिए कहा था। वहीं वर्ष 2019 में 1500 रुपये मानदेय तो बढ़ा दिया, लेकिन आजतक आंगनबाड़ियों को नहीं मिला। साथ ही वैश्विक महामारी में न तो भत्ता और न ही कोई सुरक्षा कवच दिया गया। पदाधिकारियों ने 50 लाख रुपये का बीमा व 62 वर्ष के बाद उनको पेंशन दिलवाने की मांग की। पदाधिकारियो ने कहा कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया, तो वह हड़ताल करने पर मजबूर होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अंजू शर्मा, नीलम, कमेश गौड़, कुसुम, सविता, सीमा, अल्का, मंजू, नेत्रवर्ती, करुणा आदि रहीं।

chat bot
आपका साथी