कर्जमाफी की मांग को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

बुलंदशहर : किसानों की कर्जमाफी की मांग को लेकर सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी। जिले से क

By Edited By: Publish:Mon, 05 Dec 2016 09:39 PM (IST) Updated:Mon, 05 Dec 2016 09:39 PM (IST)
कर्जमाफी की मांग को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

बुलंदशहर : किसानों की कर्जमाफी की मांग को लेकर सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी। जिले से काफी संख्या में कार्यकर्ता सोमवार को दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर रालोद के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर किसानों के शोषण करने का आरोप लगाया।

रालोद जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि जब केंद्र एवं प्रदेश सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर सकती है तो किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं कर सकती। प्रदेश एवं केंद्र सरकार किसानों के साथा धोखा कर रही है। जिसे रालोद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश संगठन महासचिव डा. कुंवरवीर ¨सह ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई सड़कों पर उतरकर जोरदार तरीके से लड़ी जाएगी और किसानों के साथ युवा भी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। मंडल महासचिव सुधीर चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों का जमकर उत्पीड़न कर रही है। इसको लेकर दिल्ली में केंद्र सरकार के समक्ष आवाज बुलंद की गई है। मौके पर अर्जुन चौधरी, नरेंद्र, रामनरेश ¨सह, वचनवीर ¨सह, भवतोष चौधरी, सुधीर, जितेंद्र, ललित, बेगराज, पंकज प्रधान, अजब ¨सह, विशाल आदि रहे।

chat bot
आपका साथी