तीन सड़क दुर्घटनाओं में आठ घायल

खुर्जा (बुलंदशहर) : नगर, अरिनया और देहात क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। जिन्ह

By Edited By: Publish:Sat, 29 Aug 2015 10:56 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2015 10:56 PM (IST)
तीन सड़क दुर्घटनाओं में आठ घायल

खुर्जा (बुलंदशहर) : नगर, अरिनया और देहात क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने एक महिला समेत तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव बुढ़ैना निवासी जगदीश, विकास, अन्नू और राजेश्वरी शनिवार सुबह को किसी कार्य से खुर्जा आई थी। जहां से वह स्कूटी पर सवार होकर जंक्शन मार्ग स्थित गांव टैना जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पंचवटी कालोनी के निकट सामने से आ रही वैगनार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के जटिया अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जगदीश की हालत नाजुक देखते हुए उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में गांव किर्रा के निकट बुलंदशहर की ओर से आ रहे बाइक सवारों को पीछे से मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार सुनील उसकी पत्नी आरती और पुत्री प्रिया घायल हो गई। जिन्हें धरपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने सुनील को गंभीर हालत में रेफर कर दिया।

उधर अरनिया थाना क्षेत्र में गांव मुनि के निकट अलीगढ़ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार प्रेम ¨सह की पत्नी स्नेहलता निवासी गांव खुशहालगढ़ जनपद हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे गंभीर हालत में मुनि के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। दंपति नोएडा से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे।

chat bot
आपका साथी