शहीदों की वीर नारियों को स्वाभिमान से जीने का अधिकार'

बुलंदशहर: जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। गुरुव

By Edited By: Publish:Thu, 26 Mar 2015 11:01 PM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2015 11:01 PM (IST)
शहीदों की वीर नारियों को स्वाभिमान से जीने का अधिकार'

बुलंदशहर: जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन हुआ।

गुरुवार को नुमाइश पंडेाल में पूर्व सैनिक सम्मेलन में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा सांसद डा. भोला ¨सह ने किया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ग्रुप के कैप्टन गिरीश कुमार जौहरी ने वर्ष 2014-15 कार्यों की जानकारी के साथ विभिन्न श्रोतों से पूर्व सैनिकों और परिजनों को दी गई आर्थिक सहायता और वजीफा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में पहली बार बुलंदशहर में विभिन्न युद्धों में शहीद हुए सैनिकों की वीर नारियों को स्वाभिमान से जीने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए 25 वीर नारियों की टीम द्वारा स्वच्छ पेयजल प्लांट चलाया जा रहा है, जो 'वीर नीर' नाम से उपलब्ध है। कर्नल जयप्रकाश ने भारतीय पूर्व सैनिक संघ के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष कैप्टन सरदार ¨सह, संरक्षक मेजर हरवीर ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी