घटिया सामग्री हो तो काम रुकवा देना

जहांगीराबाद, बुलंदशहर: सर्व समाज का हित सपा में ही सुरक्षित है, सरकार ने जो वादे किये हैं वे पूरे क

By Edited By: Publish:Thu, 26 Mar 2015 11:00 PM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2015 11:00 PM (IST)
घटिया सामग्री हो तो काम रुकवा देना

जहांगीराबाद, बुलंदशहर: सर्व समाज का हित सपा में ही सुरक्षित है, सरकार ने जो वादे किये हैं वे पूरे किये जा रहे है। उक्त बातें गुरुवार को मानव कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में कच्चा बाजार में आयोजित मासिक बैठक में मुख्य अतिथि डिबाई विधायक गुडडु पंडित ने कही। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने नगर के भईपुर दौराहे से लेकर बुध पैठ चौराहे तक सड़क निमार्ण कार्य को स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा है कि नगर जल्द बनने वाली सड़क पर आप विशेष ध्यान रखें। अगर ठेकेदार निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाता मिले तो काम बंद कराकर मुझ को अवगत करा देना। इस मौके पर डा. अशोक वाष्र्णेय, सरदार गुरमीत ¨सह, रामस्वरूप शर्मा, सोहनपाल ¨सह, वीरेन्द्र गिरी, ओमागिरी, मास्टर रमेश चन्द ,सभासद अजित हिमाचल, परमानंद सैनी सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ने साखनी ग्राम प्रधान फिरदौस अली ने की। संचालन सुनील कुमार दीक्षित ने किया।

chat bot
आपका साथी