श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर मैनेजर का पुतला फूंका

गुलावठी, बुलंदशहर : बेशन म्यूजिकल फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर मैनेजर का पुतला फ

By Edited By: Publish:Tue, 25 Nov 2014 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 25 Nov 2014 11:28 PM (IST)
श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर मैनेजर का पुतला फूंका

गुलावठी, बुलंदशहर : बेशन म्यूजिकल फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर मैनेजर का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। बकाया वेतन व बोनस दिलाए जाने की मांग को लेकर एक माह से श्रमिकों का धरना जारी है।

बुलंदशहर रोड पर गुलावठी के गांव मिट्ठेपुर के पास स्थित बेशन म्यूजिक इंस्टूमेंट फैक्ट्री पर विगत माह मालिकानों ने ताला लगा दिया। उक्त फैक्ट्री से बाजों का विदेशों में निर्यात होता था। फैक्ट्री पर तालाबंदी के चलते फैक्ट्री में कार्यरत 50 से ज्यादा कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का संकट गहरा गया है, क्योंकि बिना पूर्व सूचना के फैक्ट्री बंद कर दी गई। सोमवार को कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से मिल बकाया वेतन एवं बोनस दिलाने तथा फैक्ट्री चालू कराने के आदेश पारित करने की मांग की थी। कर्मचारियों का आरोप है कि अभी तक उनकी समस्या का कोई समाधान नही हो पाया है और वह शासन स्तर पर प्रदर्शन की रणनीति तैयार कर रहे है।

मांगों को लेकर गत 20 अक्टूबर से फैक्ट्री गेट पर श्रमिकों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। मंगलवार को धरना स्थल पर मौजूद शेर मोहम्मद, अजहर, सतेंद्र तोमर, दीपक, राजकुमार, ओमप्रकाश, फारूख आदि कर्मचारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही फैक्ट्री मैनेजर का पुतला भी फूंका। उधर, इस संबंध में फैक्ट्री प्रबंधन से संपर्क नही हो पाया है।

chat bot
आपका साथी