लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करेगा बुलंदशहर विकास मंच

बुलंदशहर: लावारिश शवों को कंधा तो दूर उनका अंतिम संस्कार तक भी ठीक से नहीं हो पाता है। इसका जिम्मा

By Edited By: Publish:Wed, 01 Oct 2014 11:53 PM (IST) Updated:Wed, 01 Oct 2014 11:53 PM (IST)
लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करेगा बुलंदशहर विकास मंच

बुलंदशहर: लावारिश शवों को कंधा तो दूर उनका अंतिम संस्कार तक भी ठीक से नहीं हो पाता है। इसका जिम्मा बुलंदशहर विकास मंच ने लिया है। इतना ही नहीं, गरीब बच्चों की पढ़ाई एवं निर्धन लड़कियों की शादी कराने में भी सहयोग करेगा। यह विचार बुलंदशहर विकास मंच के अध्यक्ष आशीष जैन ने पत्रकार वार्ता में रखे।

बुधवार को प्रेमनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बुलंदशहर विकास मंच के अध्यक्ष आशीष जैन ने कहा कि आए दिन नहर, नालों, जंगलों में लावारिश शव मिलते हैं, उन्हें कंधा तो दूर अंतिम संस्कार तक नहीं हो पाता है। ऐसे शवों का अंतिम संस्कार भी होगा और उन्हें चार कंधे भी मिलेंगे। लावारिश शव के अंतिम संस्कार में जितना भी खर्चा आएगा, उसे मंच के सदस्य वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ना चाहते हैं, लेकिन वह धन के अभाव में नहीं पढ़ पाते हैं, ऐसे बच्चों को पढ़ाई में सहयोग किया जाएगा। निर्धन लड़कियों की शादी में भी सहयोग किया जाएगा। मंच मलिन बस्तियों की साफ-सफाई कराएगा। इसके अलावा गंदे रहने वाले लोगों को साफ-सफाई की दैनिक वस्तु भी उपलब्ध कराएगा।

इस मौके पर मंच के संरक्षक हितेश गर्ग, रामकुमार, टीकाराम सिंघल, ाओमप्रताप, अंकुर अग्रवाल, अभिनव वर्मा, आशीष, अमित वर्मा, पप्पू यादव, लव गुप्ता, विशाल बंसल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी