वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

बिजनौर जेएनएन। गुरुवार सुबह टहलने गए दो युवकों को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 11:14 PM (IST)
वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

बिजनौर, जेएनएन। गुरुवार सुबह टहलने गए दो युवकों को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।

क्षेत्र के गांव जैतरा निवासी 27 वर्षीय कपिल गिरि पुत्र रणधीर गिरि व हिमांशु पुत्र राकेश गुरुवार सवेरे धामपुर-नहटौर मार्ग पर टहलने गए थे। ओवर ब्रिज के पास किसी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर से कपिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में गंभीर हालत में उसे उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया।

कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी