चुनावी रंजिश में मारपीट व पथराव, महिला की मौत

कड़ापुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। एक महिला की मौत हो गई। आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर स्वजन ने महिला के शव को एक घंटे तक हाईवे पर रखकर जाम लगाया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:15 PM (IST)
चुनावी रंजिश में मारपीट व पथराव, महिला की मौत
चुनावी रंजिश में मारपीट व पथराव, महिला की मौत

जेएनएन, बिजनौर। कड़ापुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। एक महिला की मौत हो गई। आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर स्वजन ने महिला के शव को एक घंटे तक हाईवे पर रखकर जाम लगाया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

कड़ापुर गांव से विनीत कुमार ग्राम प्रधान पद का चुनाव जीते हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी विपिन कुमार को हराया है। भीष्म सिंह चौधरी प्रधान विनीत कुमार के समर्थक हैं और चुनाव हारे विपिन कुमार के पड़ोसी हैं। गुरुवार रात दस बजे भीष्म सिंह और विपिन कुमार में चुनावी रंजिश को लेकर संघर्ष हो गया था, जिसमें भीष्म सिंह की पत्नी सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सविता देवी को उपचार के लिए बिजनौर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया लेकिन उनकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पीड़ित पक्ष शव लेकर हल्दौर थाने पहुंचे और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लगा दिया। आरोप था कि आरोपित पक्ष कई दिन से लाठी-डंडे लेकर गांव में घूम रहे थे और मारपीट कर रहे थे। सीओ सिटी गणेश कुमार गुप्ता के आश्वासन पर स्वजन ने एक घंटे बाद जाम खोला। एसपी सिटी प्रवीण रंजन ने गांव में दबिश देकर दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया। भीष्म सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विपिन कुमार, अरविंद कुमार, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार व अतरपाल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, आरोपित विपिन पक्ष के नरेंद्र सिंह ने भी सचिन कुमार, योगेंद्र सिंह, ब्रह्मा सिंह, धर्मेद्र सिंह, विपिन कुमार और शिवांशु समेत कई लोगों के खिलाफ मारपीट आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

अस्पताल में लेकर घूमते रहे स्वजन

गंभीर रूप से घायल महिला को किसी अस्पताल ने भर्ती नहीं किया। सीएचसी से बिजनौर रेफर कर दिया गया। यहां एक नर्सिग होम ने गंभीर हालत बताकर मेरठ रेफर कर दिया। स्वजन का कहना था कि मेरठ में भी कई नर्सिंग होम में घूमने के बाद भी सविता को किसी ने भर्ती नहीं किया और इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई।

इनका कहना है..

प्रधानी चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष हुआ था। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। दो आरोपित पुलिस हिरासत में हैं। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित की है।

डा. धर्मवीर सिंह, एसपी।

chat bot
आपका साथी