डग्गामार बसों पर परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा

चांदपुर : क्षेत्र में दिल्ली के लिए संचालित डग्गामार बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शिकंजा कस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jan 2018 11:06 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jan 2018 11:06 PM (IST)
डग्गामार बसों पर परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा
डग्गामार बसों पर परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा

चांदपुर : क्षेत्र में दिल्ली के लिए संचालित डग्गामार बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। आरटीओ व उनकी टीम ने नगर में चे¨कग अभियान चलाते हुए धनौरा मार्ग से दो बसों को पकड़ लिया। टीम ने सवारियों को उतारते हुए बस को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों को कहना है कि बसों को अवैध रूप से नहीं चलने दिया जाएगा।

बता दें कि स्योहारा, नहटौर, नूरपुर आदि स्थानों से दिल्ली के लिए डग्गामार बसों को संचालन होता है। सभी बसें वाया चांदपुर होकर दिल्ली के लिए जाती हैं। जो सवारियों के साथ-साथ भारी मात्रा में अवैध रूप से सामान भी ढोती हैं। बीच-बीच में विभाग की ओर से चे¨कग अभियान चलता रहता है।

शनिवार देर शाम आरटीओ दफ्तर के अधिकारी उमेश कुमार व टीम ने धनौरा रोड पर चे¨कग अभियान चलाया। इस दौरान उनकी टीम ने दो बसों को पकड़ लिया, जो दिल्ली के लिए जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने सभी सवारियों को बसों से उतार दिया और बसों को कोतवाली ले आई। इस दौरान सवारियों ने गुस्सा प्रकट किया।

इसकी वजह से अधिकांश सवारियां आसपास के क्षेत्र से बसों में सवार होकर आ रही थी। बाद में सवारियां काफी देर तक परेशान रही और अन्य माध्यम से दिल्ली व अन्य स्थानों को रवाना हुई। उधर, विभागीय अधिकारी ने बताया कि इन बसों को अवैध रूप से नहीं चलने दिया जाएगा। वहीं, पुलिस ने दुर्घटना के मामले में ऐस ही दो बसों को भी पकड़ा है।

chat bot
आपका साथी