विद्यार्थियों ने बनाए आकर्षक माडल

बढ़ापुर स्थित श्री फकीरचंद आर्य इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य मुकेश कुमार चौहान ने किया। प्रदर्शनी में 15 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने वैकल्पिक ऊर्जा (सौर ऊर्जा) का माडल बनाकर अपनी प्रतिभा वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Jan 2022 06:21 PM (IST) Updated:Sat, 01 Jan 2022 06:21 PM (IST)
विद्यार्थियों ने बनाए आकर्षक माडल
विद्यार्थियों ने बनाए आकर्षक माडल

बिजनौर, जागरण टीम। बढ़ापुर स्थित श्री फकीरचंद आर्य इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य मुकेश कुमार चौहान ने किया। प्रदर्शनी में 15 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने वैकल्पिक ऊर्जा (सौर ऊर्जा) का माडल बनाकर अपनी प्रतिभा वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। माडल तैयार करने में विद्यार्थी शहराज सैफी, राजू सिंह, फैयाजद्दीन, मोहम्मद शहरोज का सहयोग रहा।

शिक्षक एजाज ने बताया कि जिला एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए माडल चुने जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ माडल तैयार करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकेश कुमार चौहान, एजाज, नवीन कुमार राणा, मोहम्मद यासीन उपस्थित रहे। विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक सोच होती है विकसित: अजहर महमूद

किरतपुर स्थित एमजीएमपी मुस्लिम इंटर कालेज बसी किरतपुर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने माडल प्रदर्शित किए। जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा तथा पानी की सफाई के माडल आकर्षण का केंद्र रहे।

शनिवार को एमजीएमपी मुस्लिम इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कैप्टन एमएम नामी के विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। विज्ञान प्रदर्शन में आकर्षक माडल तैयार करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जीव विज्ञान प्रवक्ता अजहर महमूद ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों के वैज्ञानिक सोच विकसित होती है। विज्ञान प्रदर्शन से विद्यार्थियों का मनोबल ऊंचा उठता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में आकर्षक माडल बनाने की सलाह दी। प्रधानाचार्य कैप्टन एमएम नामी ने बताया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक बनती है। नवेद अहमद की देखरेख में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का मोहम्मद हारुन, मोहम्मद मोहतशिम, आशकार, निजाम उल हक, महफूज अली, मोहम्मद वसीम, दानिश अख्तर, रफीउल्ला, अंसार अहमद, अदील अनवर ने अवलोकन किया।

chat bot
आपका साथी