दीपावली पर सजाई रंगोली

हल्दौर (बिजनौर): साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दीपावली पर कैंडिल तथा रंगोली मे¨कग प्रतिय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 09:40 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 09:40 PM (IST)
दीपावली पर सजाई रंगोली
दीपावली पर सजाई रंगोली

हल्दौर (बिजनौर): साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दीपावली पर कैंडिल तथा रंगोली मे¨कग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार को साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र -छात्राओं ने कैंडिल व रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप वन कर प्रतिभाग में ब्लूबेरी तथा रैस्पबैरी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगता में छात्रों ने बहुत ही सुंदर कैंडिल बनाई। पीयूष, वत्सल, गिन्नी, जाह्नवी, अश्फिया दीप्ति विजेता रहे। प्रतियोगिता में विद्यालय अध्यक्ष डॉ विकास कुमार शर्मा, मैनेजर भुबनेश ¨सह तथा आयुष रस्तोगी उपस्थित रहे।

संवाद सूत्र, हीमपुर दीपा: ग्राम अजुपुरा जट के जेके इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दीपावली का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रधानाचार्य बृजपाल ¨सह की देखरेख में सोमवार को जेके इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं लक्ष्मी के चित्र पर दीप प्रज्वलन किया। पूजा अर्चना के बाद आकर्षक रंगोली बनाई गई। स्कूल के प्रबंधक टीकम ¨सह मास्टर सुमित चौधरी, प्राची चौधरी, अनुज्ञा, अनिमेष, नितिन कुमार, सुमित चौधरी रूपा शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक टीकम ¨सह व संचालन प्रधानाचार्य बृजपाल ¨सह ने किया।

chat bot
आपका साथी