आंधी के साथ आई राहत की बारिश, बत्ती गुल

आंधी के साथ आई बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 May 2022 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 21 May 2022 11:15 PM (IST)
आंधी के साथ आई राहत की बारिश, बत्ती गुल
आंधी के साथ आई राहत की बारिश, बत्ती गुल

आंधी के साथ आई राहत की बारिश, बत्ती गुल

बिजनौर, जागरण टीम। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार शाम आई बारिश ने राहत दिलाई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया, हालांकि बारिश से पहले आई आंधी ने आम की फसल को नुकसान पहुंचाया। कई दिन से हल्के बादल छा रहे थे और उमस को ही बढ़ा रहे थे। बादलों से एक बूंद तक नहीं बरस रही थी। शनिवार को भी गर्मी और उमस से जिलेवासियों का बुरा हाल रहा। शाम सवा छह बजे आंधी शुरू हो गई और बादल छा गए, बिजली भी कड़कने लगी। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। बच्चों और युवाओं ने बारिश होते ही नहाना शुरू कर दिया। काफी देर तक बारिश होती रही। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश से सभी फसलों को फायदा होगा। केवल आम और पलेज की फसलों को ही तेज हवा से नुकसान होगा। आंधी ने बिजली की आपूर्ति पटरी से उतार दी है। बारिश शुरू होते ही बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार अभी एक दो दिन मौसम खराब ही रह सकता है। कोतवाली देहात : शनिवार शाम धूल भरी आंधी शुरू हो गई। बादलों से दिन में ही अंधेरा छा गया। राहगीर वाहनों की हेडलाइट जलाकर निकले और अधिकतर वाहन स्वामी वाहनों को रोक कर खड़े हो गए। धूल भरी आंधी से पेड़ों के तने और हार्डिंग टूट कर गिर गए। लगभग 15 मिनट तक आंधी चली। इसके बाद वर्षा और ओलावृष्टि शुरू हो गई। कई जगह पेड़ टूटे कर बिजली लाइन और सड़क पर गिर गए। इससे यातायात बाधित हो गया। नगीना क्षेत्र में गिरे ओले संवाद सूत्र, नगीना : बारिश एवं ओलावृष्टि की वजह से मौसम में ठंडक बढ़ी और लोगों ने तेज गर्मी से राहत महसूस की। उधर कृषि अनुसंधान मौसम वेधशाला के सतीश कुमार के अनुसार सुबह के समय क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस व आर्द्रता 90 प्रतिशत एवं दोपहर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस व आर्द्रता 60 प्रतिशत रिकार्ड की गई।

chat bot
आपका साथी