'आर' को अलविदा कर जॉनी बन गया हत्यारा

एक लाख के इनामी की जिदगी रहस्य से भरी है। आठ दिन पुलिस ने उसके हर पहलू को खंगाला है। इनामी ने फेसबुक अकाउंट पर आखिरी पोस्ट में आर दिल बनाकर हथियार उठा लिए थे। असल में कस्बे की एक लड़की से मोहब्बत करने वाले जॉनी को भी नाकामयाबी मिली थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 09:25 PM (IST) Updated:Mon, 07 Oct 2019 06:18 AM (IST)
'आर' को अलविदा कर जॉनी बन गया हत्यारा
'आर' को अलविदा कर जॉनी बन गया हत्यारा

बिजनौर, जेएनएन। एक लाख के इनामी की जिदगी रहस्य से भरी है। आठ दिन पुलिस ने उसके हर पहलू को खंगाला है। इनामी ने फेसबुक अकाउंट पर आखिरी पोस्ट में आर दिल बनाकर हथियार उठा लिए थे। असल, में कस्बे की एक लड़की से मोहब्बत करने वाले जॉनी को भी नाकामयाबी मिली थी। अलग-अलग बिरादरी से होने के चलते दोनों के परिजन तैयार नहीं हुए थे। जिसके बाद उसने पोस्ट भी उस लड़की के लिए की थी।

एक लाख के इनामी अश्वनी उर्फ जॉनी का खात्मा उसी तरह हुआ है। जैसा की उसे जाहिर किया था। उसकी मौत के बाद नए-नए रहस्य सामने आ रहे हैं। आठ दिन में पुलिस ने उसकी जिदगी से जुड़ी हर तस्वीर को बखूबी तराशा है। उसकी फेसबुक अकाउंट पर हुई अंतिम पोस्ट की हकीकत जानने के लिए पुलिस को एक गुमनाम सच सामने आया। उसकी अंतिम पोस्ट 18 अगस्त की है। इसमें आर बनाकर दिल बना हुआ है।

पुलिस ने इसी पोस्ट की गहनता से पड़ताल की। कुछ और ही सच सामने आया। इसी सच से पता चला कि वह बुरी तरह टूट चुका था। नितिका से एक तरफा में जुनूनी बन चुका जॉनी किसी दूसरी लड़की से मोहब्बत करता था। असल में वह कस्बे की गैर बिरादरी से बेहद मोहब्बत करता था। दोनों बेहद प्यार करते थे। कुछ माह पूर्व बात शादी की चली तो समाज की बंदिश बीच में आकर खड़ी हो गई। दोनों एक होने में नाकाम रहे। जॉनी ने उक्त लड़की पर काफी पैसा खर्च किया था। वह लड़की भी जॉनी को काफी चाहती थी। समाज की बंदिश में वह एक नहीं हो सके। फेसबुक पर अंतिम पोस्ट भी उसके लिए की गई। आर से सम्बोधित करते हुए एक दिल का निशान बनाया। इतना ही नहीं अलविदा भी लिखा। वहीं भीम सिंह के परिवार की ओर से उसे ताने मिलते थे। इसलिए वह अगस्त माह में भी खतरनाक मंसूबे बुन चुका था। पुलिस ने उसकी अंतिम पोस्ट की जांच पड़ताल की। काफी छानबीन की के बाद पुलिस उक्त युवती तक पहुंच गई। उससे पूछताछ में यह पर्दाफाश हुआ।

chat bot
आपका साथी