किसान आंदोलन को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

जेएनएन बिजनौर। किसान आंदोलन को लेकर जिलेभर में पुलिस की चौकसी रही। चौराहों से लेकर ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:41 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:41 PM (IST)
किसान आंदोलन को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
किसान आंदोलन को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

जेएनएन, बिजनौर। किसान आंदोलन को लेकर जिलेभर में पुलिस की चौकसी रही। चौराहों से लेकर जिले की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कई जगह किसानों के साथ झड़प भी हुई। बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने पर किसानों और पुलिस में टकराव की स्थिति बनते-बनते रह गई। नोडल अधिकारी और डीएम-एसपी नजर गड़ाए रहे। पुलिस की किलेबंदी भी किसानों के जोश को नहीं रोक पाई।

दिल्ली में ट्रैक्टर-ट्रॉली की परेड को लेकर शुक्रवार को किसान रवाना हुए। किसानों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से जिलेभर में किलेबंदी की गई। जिले की सीमाएं पूरी तरह सील रही। भारी फोर्स बैराज पर तैनात रहा। इसके बाद शहर में नगीना रोड पर गांव रशीदपुर गढ़ी में भी पुलिस ने घेराबंदी कर रखी थी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी पुलिस गश्त करती रही। एसपी सिटी प्रवीण रंजन, एसपी देहात संजय कुमार, एसपी ट्रैफिक अनित कुमार, सीओ सीओ कुलदीप गुप्ता, एडीएम और एसडीएम लगातार सड़कों पर दौड़ते रहे। भारी फोर्स का इंतजाम किसानों के साथ हल्का पड़ा। कई जगह घेराबंदी तोड़कर किसान आगे बढ़ते रहे। कई जगह पुलिस ने तीखी झड़प हुई। किसानों से सीओ सिटी से नोकझोंक भी हुई। दिनभर पुलिस सड़कों पर दौड़ती रही। पहले रशीदपुर गढ़ी पर झड़प हुई। इसके बाद आइटीआइ स्कूल के पास रोकने का प्रयास किया। वहां से निकलकर किसान बैराज रोड पर पहुंच गए। बैराज रोड पर भी किसान आगे बढ़ते गए। बैराज पुल पर काफी देर तक किसानों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों में झड़प होती रही, लेकिन आखिरकार आगे निकल गए।

---

नोडल अधिकारी डाले रहे डेरा

किसान आंदोलन को लेकर नोडल अधिकारी डीआइजी जे रविद्र गौड़ जिले में डेरा डाले हुए हैं। एसपी-डीएम से पूरी जानकारी अपडेट लेते रहे। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय और एसपी डा. धर्मवीर सिंह भी पूरे प्रकरण पर नजर गड़ाए रखी। वह पल-पल की जानकारी अधिकारियों से लेते रहे।

chat bot
आपका साथी