महिला प्रधान के नाम से अश्लील पोस्टर चस्पा किए

जेएनएन बिजनौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुछ शरारती तत्वों ने महिला ग्राम प्रधान के नाम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 06:30 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 06:30 PM (IST)
महिला प्रधान के नाम से अश्लील पोस्टर चस्पा किए
महिला प्रधान के नाम से अश्लील पोस्टर चस्पा किए

जेएनएन, बिजनौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुछ शरारती तत्वों ने महिला ग्राम प्रधान के नाम से अश्लील पोस्टर चस्पा कर दिए। जब पति ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। बताया गया है कि आरोपित पक्ष प्रधान से चुनावी रंजिश रखता है।

नहटौर क्षेत्र के एक गांव में कुछ शरारती तत्वों ने शुक्रवार सुबह गांव की महिला ग्राम प्रधान का नाम लिखकर अश्लील पोस्टर गांव की दीवारों पर चस्पा कर दिए। यह बात गांव में फैल गई तो प्रधान के पति को भी किसी ने सूचना दी। पति का आरोप है कि गांव का एक पक्ष उनसे चुनावी रंजिश रखता है। जब उसने दूसरे पक्ष के लोगों के पास जाकर पोस्टर लगाने का विरोध किया तो आरोपित ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। आरोप है कि सभी ने प्रधान के पति से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण आए तो आरोपित फरार हो गए।

इसके बाद प्रधान के पति ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों इकबाल और इत्तेफाक को गिरफ्तार कर लिया है। हल्का दारोगा पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में काफी समय से चुनावी रंजिश चली आ रही है। शायद इसी के चलते इस तरह की हरकत की गई है।

chat bot
आपका साथी