लॉकडाउन में पंचायतें पेश कर रहीं मिसाल

तातारपुर लालू शेखपुरगढ़्र जालबपुर गूदड़ अकबरपुर आंवला बसेड़ा आदिग्राम पंचायत लॉकडाउन में नजीर बनी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 11:24 PM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 06:04 AM (IST)
लॉकडाउन में पंचायतें पेश कर रहीं मिसाल
लॉकडाउन में पंचायतें पेश कर रहीं मिसाल

बिजनौर, जेएनएन। तातारपुर लालू, शेखपुरगढ़्र, जालबपुर गूदड़, अकबरपुर आंवला, बसेड़ा आदिग्राम पंचायत लॉकडाउन में नजीर बनी हैं। कोरोना के खात्मे के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गांव की साफ-सफाई कराने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राशन भी मुहैया करा रही हैं।

ग्राम पंचायत तातारपुर लालू, शेखपुरगढ़ू और जालबपुर गूदड़ में नियमित सफाई के साथ कीटनाशक छिड़काव किया जा रहा है। ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। तातारपुर लालू पंचायत की प्रधान मीनाक्षी त्यागी का कहना है कि ग्रामीणों को एक स्थान पर इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है। गांव में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। शेखपुर गढ़ की प्रधान रेखा सैनी ने बताया कि ग्रामीणों को अपने घरों में रहने के लिए कहा गया है। गांव की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जालबपुर गूदड़ की प्रधान नंदिनी राजपूत ने कहा कि कोरोना वायरस को हराने के लिए ग्रामीण लॉकडाउन में सहयोग कर रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को पंचायत की ओर से भोजन व राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। अकबरपुर आंवला के प्रधान सुशील चौहान ने कहा कि गांव में चौपाल बंद कर दी गई है। रास्तों और नालियों की नियमित सफाई कराकर कीटनाशक छिड़काव किया जा रहा है। ग्राम पंचायत बसेड़ा के प्रधान ओमपाल सिंह का कहना है कि बसेड़ा, हामिदपुर माखन और नसीरपुर मिठारी गांव भी इसी पंचायत से जुड़े हैं। तीनों गांव के ग्रामवासियों से कोरोना को हराने के लिए अपने घरों में रहने, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने की अपील की गई है।

प्रधान ने बनाया छह बेड का आइसोलेशन वार्ड

कोरोना के रूप में देश पर आइ विपदा से लड़ने में ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ ने जिलेभर की ग्राम पंचायतों के लिए मिसाल पेश की है। ग्राम पंचायत ने छह बेड का आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया है। ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत एवं प्रधान पति हिमांशु राजपूत ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय जालबपुर गूदड़ के एक कक्ष को आइसोलेशन वार्ड के रूप में स्थापित किया गया है। इस वार्ड में छह बेड रखे गए हैं। वार्ड में बिजली, पानी, सफाई, सैनिटाइजेशन आदि की व्यवस्था है। स्कूल भवन में दो कक्ष, एक आंगनबाड़ी केंद्र और एक हॉल शेष बचा है। आवश्यकता पड़ने पर इनमें 20 से 25 बेड रखे जा सकते हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि इसकी जानकारी सीडीओ कामता प्रसाद, डीपीआरओ सतीश कुमार एवं स्थानीय प्रशासन को दी गई है। एसडीएम संगीता ने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करने की बात कही है। व्यवस्थाओं के दुरुस्त पाए जाने पर केंद्र को प्रशासन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी