खिचड़ी वितरण कर मनाया मकर संक्रांति पर्व

मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर पूजा-पाठ और खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। नहटौर धामपुर ऊमरी अफजलगढ़ आदि स्थानों व हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 11:50 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 11:50 PM (IST)
खिचड़ी वितरण कर मनाया मकर संक्रांति पर्व
खिचड़ी वितरण कर मनाया मकर संक्रांति पर्व

बिजनौर, जेएनएन। मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर पूजा-पाठ और खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। नहटौर, धामपुर, ऊमरी, अफजलगढ़ आदि स्थानों व हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

नहटौर स्थित चामुंडा धाम पर चल रहे यज्ञ व अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति देकर अपने परिवारों की सुख समृद्धि की कामना की। यज्ञ हवन के उपरांत श्रद्धालुओं ने आयोजित भंडारे में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा ग्राम सिजौली में सिख समुदाय ने लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान सरदार नरेंद्र सिंह, सरदार बलविदर सिंह, बलजीत सिंह, मलकीत सिंह आदि ने भाग लिया।

ऊमरी : गुरुवार को आभा फाउंडेशन के तत्वावधान में मोरना स्थित सेवाधाम आश्रम में मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। इस मौके पर खिचड़ी वितरण सहित गरीब व जरुरतमंदों को 500 लिहाफ वितरित किए। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर आभा सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा ही उनका व पति पुष्पराज सिंह का संकल्प है। इस अवसर पर बीरबल, रोहिताश सिंह, सुरेश सिंह, आदित्य सिंह, आश्रम के महंत देवराज कमल, रणजीत सिंह, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

अफजलगढ़: गांव पर्वतपुर में तेजपाल सिंह के आवास पर रामायण पाठ की समाप्ति पर शांतिकुंज प्रज्ञा पीठ भज्जावाला की ओर से पांच कुंडीय हवन यज्ञ कराया गया। पंडित हरीशंकर ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। प्रसाद वितरण कर भंडारे का आयोजन किया गया। तेजपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, सतेन्द्र, डोरी सिंह, मुकेश कुमार, जयप्रकाश सिंह, त्रिलोचन सिंह, महावीर सिंह, राजबाला आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी