कंधे पर रंग बिरंगी कांवड़ ले आस्था की डगर पर चले कांवड़िये

धामपुर : रंग-बिरंगी कांवड़ नगरवासियों को आकर्षित करने लगी है। शिवभक्त कांवड़ कंधे पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Aug 2018 10:03 PM (IST) Updated:Wed, 01 Aug 2018 10:03 PM (IST)
कंधे पर रंग बिरंगी कांवड़ ले आस्था की डगर पर चले कांवड़िये
कंधे पर रंग बिरंगी कांवड़ ले आस्था की डगर पर चले कांवड़िये

धामपुर : रंग-बिरंगी कांवड़ नगरवासियों को आकर्षित करने लगी है। शिवभक्त कांवड़ कंधे पर लेकर आस्था की डगर तेजी से गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। नगर के मुख्य चौराहों पर पीएसी व पुलिस तैनात कर दी गई है।

श्रावण मास 28 जुलाई को प्रारंभ हो गया था। उसी दिन से शिवभक्तों ने कांवड़ में गंगाजल लाने के लिए हरिद्वार जाना शुरू कर दिया था। अब दूर-दूराज के कांवड़ियों ने अपने गंतव्य की ओर लौटना भी शुरू कर दिया है। बुधवार को भी बहुतायत में कांवड़िए भगवान शिव का जयघोष लगाते हुए अपनी मंजिल की ओर पग भरते हुए दिखाई दिए। आस्था का उल्लास ऐसा है कि बच्चे हो या महिलाएं, पुरुष या फिर बुजुर्ग हर कोई वर्तमान में भोले बाबा की शरण में है। रंग-बिरंगी कांवड़ नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बहुत से शिवभक्त कांवड़ में तिरंगा लगाकर भी अपने गंतव्य को कूच कर रहे हैं। इसके अलावा नगर में कांवड़ियों की सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। नगर के नगीना चौक, आरएसएम तिराहा, शीला टाकीज आदि स्थानों पर पुलिस व पीएसी तैनात है।

chat bot
आपका साथी