पटाखा प्रतिष्ठानों और गोदामों का किया निरीक्षण

नजीबाबाद क्षेत्र में दीपावली पर्व नजदीक होने के चलते गुरुवार को एसडीएम और सीओ ने पटाखा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 06:52 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 06:52 PM (IST)
पटाखा प्रतिष्ठानों और गोदामों का किया निरीक्षण
पटाखा प्रतिष्ठानों और गोदामों का किया निरीक्षण

बिजनौर, जेएनएन। नजीबाबाद क्षेत्र में दीपावली पर्व नजदीक होने के चलते गुरुवार को एसडीएम और सीओ ने पटाखा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। संभावित अग्निकांडों के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

कोरोना महामारी के चलते जहां हर तरह के कारोबार पर संकट के बादल अभी तक भी छाए हुए हैं, ऐसे में दीपावली पर्व पर परंपरागत आतिशबाजी को देखते पटाखा कारोबारियों को अच्छा बाजार मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र के पटाखा कारोबारियों ने इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है। गोदामों को पटाखों से खचाखच भर दिया है। हर्सवाड़ा और बिजौरी मार्ग पर आतिशबाजी के कई प्रतिष्ठान और गोदाम हैं। जहां बड़ी तादाद में आतिशबाजी का सामान भरा पड़ा है। गुरुवार को एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीन कुमार सिंह अग्निशमन अधिकारी के साथ आतिशबाजी के प्रतिष्ठानों और गोदामों पर पहुंचे। यहां उन्होंने पटाखों के रूप में विस्फोटक सामग्री का रिकार्ड चेक किया। उन्होंने अग्निशमन अधिकारियों को स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में मानक से अधिक पटाखों का भंडारण नहीं होने दिया जाए। एसडीएम ने आकस्मिक अग्निकांडों से निपटने के लिए प्रतिष्ठान संचालकों द्वारा किए गए इंतजामों के संबंध में जानकारी की। एसडीएम ने आगे भी आकस्मिक निरीक्षण की बात कही।

chat bot
आपका साथी