दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या

हीमपुर दीपा (बिजनौर) : ग्राम मुबारकपुर खादर में सौतेले बाप ने बेटी से दुष्कर्म कर उसकी ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 09:40 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 09:40 PM (IST)
दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या
दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या

हीमपुर दीपा (बिजनौर) : ग्राम मुबारकपुर खादर में सौतेले बाप ने बेटी से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। राज छिपाने के लिए पिता ने शव को नहर में फेंक दिया। शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर आरोपित पिता के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को गांव मुबारकपुर खादर के कुछ युवक मध्य गंगा नहर पर दौड़ लगा रहे थे। तभी उन्होंने नहर में एक बालिका का शव देखा। सूचना पर थाना प्रभारी व यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त गुलमेर की दस वर्षीय सौतेली बेटी के रूप में हुई। दिल दहला देने वाली वारदात की सूचना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। जांच में सामने आया कि बालिका के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मृतका की मां के पति की दस साल पूर्व मौत हो गई थी। महिला ने अपने जेठ के पुत्र गुलमेर से छह साल पूर्व शादी कर ली थी। पहले पति से उसे एक बेटा व दो बेटी हैं। आरोप है कि गुलमेर शराबी व झगड़ालू किस्म का है।

योजनाबद्ध तरीके से की वारदात

आरोपित ने शनिवार सुबह पत्नी को मायके तेलीपुरा माफी जनपद अमरोहा में भेज दिया। रात के समय बेटा व एक बेटी को कमरे में सुलाकर दरवाजे की कुंडी बंद कर दी। दस वर्षीय छोटी बेटी को मकान के दूसरे कमरे में ले गया और मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच मासूम चीखती रही। कमरे में बंद भाई ने चीखने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह डर गई है। दुष्कर्म के बाद मासूम का मुंह दबाकर हत्या कर दी। रात में ही शव को मध्य गंगा नहर में फेंक दिया। बच्ची पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी। सीओ सिटी महेश कुमार ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

इनका कहना है..

मृतका की मां की तहरीर पर हत्या, दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

- मनोज कुमार, थाना प्रभारी।

chat bot
आपका साथी