जाम से तीन घंटे ठप रही रोडवेज सेवा

धामपुर क्षेत्र में किसानों द्वारा बुधवार को चक्का जाम करने से स्थानीय रोडवेज बसों का संचालन दोपहर तक ठप रहा। करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 11:15 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:02 AM (IST)
जाम से तीन घंटे ठप रही रोडवेज सेवा
जाम से तीन घंटे ठप रही रोडवेज सेवा

बिजनौर, जेएनएन। धामपुर क्षेत्र में किसानों द्वारा बुधवार को चक्का जाम करने से स्थानीय रोडवेज बसों का संचालन दोपहर तक ठप रहा। करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इससे रोडवेज की आय भी प्रभावित हुई। जाम होने की वजह से अधिकांश बसें डिपो में ही खड़ी रहीं। साथ ही बिजनौर, स्योहारा और कालागढ़ आदि जाने के लिए सवारियां परेशान रहीं।

बुधवार को गन्ना मूल्य वृद्धि नहीं होने से खफा किसानों ने जगह-जगह चक्का जाम कर दिया। जिसका प्रभाव स्थानीय धामपुर डिपो पर भी पड़ा। करीब 11 से दो बजे तक तीन घंटे तक रोडवेज बसों का संचालन बंद रहा। डिपो में करीब 56 बसें अनुबंधित हैं। संचालन बंद रहने के चलते इनमें से अधिकांश बसें डिपो की शोभा बढ़ाती रहीं। एआरएम ललित कुमार त्रिवेदी ने बताया कि जाम के कारण ही तीन घंटे बसों का संचालन बंद रहा। इससे रोडवेज की आय भी प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि आय कितनी प्रभावित हुई, इसका पता देर शाम परिचालकों के कैश जमा करने पर चल सकेगा। बताया कि दो बजे के बाद ही निर्धारित रूटों पर बसों का संचालन शुरु करा दिया गया था। इस दौरान यात्री काफी परेशान रहे। इधर-उधर भटकते रहे यात्री

धामपुर: जाम का असर यात्रियों पर पूरी तरह से दिखाई दिया। सवारी के अभाव में दोपहर तक लोग इधर-उधर भटकते रहे। साथ ही जिन लोगों को दूर स्थानों पर जाना था, उनके सामने सवारी की अधिक दिक्कत रही। स्थानीय चौराहों, रोडवेज बस स्टैंड पर भी सवारी की इंतजार में लोग खड़े रहे। वहीं, जाम में फंसी रोडवेज बसों और थ्री व्हीलर आदि से उतर कर लोगों को काफी दूर तक पैदल जाना पड़ा। महिलाएं और बुजुर्ग भी परेशान रहे, उन्हें भी नूरपुर रोड से जैतरा फाटक तक पैदल जाना पड़ा।

chat bot
आपका साथी