भाजपा शिक्षकों कि हितों की रखती है ध्यान

जेएनएन बिजनौर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सभी समुद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 10:44 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:44 PM (IST)
भाजपा शिक्षकों कि हितों की रखती है ध्यान
भाजपा शिक्षकों कि हितों की रखती है ध्यान

जेएनएन, बिजनौर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सभी समुदायों का ध्यान रखती है। एमएलसी चुनाव जीतने के बाद शिक्षकों की समस्याओं का समाधान गुणवत्ता के अनुसार किया जाएगा।

एक बैंकट हॉल में एमएलसी चुनाव के संबंध में हुए मतदाता सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी समुदाय का ख्याल रखकर विकास कर रही है। उन्होंने बताया कि एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत होने के बाद शिक्षकों की सभी समस्याओं का गुणवत्ता के आधार पर निस्तारण होगा। किसी भी शिक्षक को कोई समस्या नहीं रहेगी। जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि की अध्यक्षता व पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में बिजनौर के पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, अरविद गहलौत, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, अनिल बंधु, विकास राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिसौदिया आदि उपस्थित रहे। तुलसी शालिग्राम विवाह पर कार्यक्रम

जेएनएन, बिजनौर। श्री राम कृष्ण मंदिर में तुलसी शालिगराम विवाह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बारात का प्रस्थान मंदिर से दोपहर 12 बजे हुआ। बारात का स्वागत बसंत में मेहंदी और जमुना मेहंदी ने परिवार सहित किया। इसके बाद बरात का स्वागत पंजाबी कालेानी निवासी चांद चानना एवं सूरज चानना ने परिवार सहित किया। बारात शाम चार बजे मंदिर पहुंची, जहां उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर जयमाला का आयोजन किया गया। मंदिर को फूलों से सजाया गया। कार्यक्रम में सदानंद खेड़ा, राघव खेड़ा, निहारिका खेड़ा, विवेक गांधी, पूनम, रजनी खुराना, विकास, ललित रानी, नीलम गहलौत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी