महंगाई रोकने में नाकाम हो रही भाजपा सरकार

बिजनौर जेएनएन। धामपुर में स्थानीय मोहल्ला साहूवान में कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। इस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:33 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:33 PM (IST)
महंगाई रोकने में नाकाम हो रही भाजपा सरकार
महंगाई रोकने में नाकाम हो रही भाजपा सरकार

बिजनौर, जेएनएन। धामपुर में स्थानीय मोहल्ला साहूवान में कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता महंगाई की मार झेल रही है। भाजपा सरकार महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है। रविवार को मोहल्ला साहूवान स्थित मुंशी नसीम के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज जनता मंहगाई की मार से जूझ रही है। डीजल व पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकार महंगाई रोकने में नाकाम साबित हो रही है। ठाकुर आदित्य सिंह ने कहा कि जनता इस जनविरोधी, श्रमिक विरोधी, महिला विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी और व्यापार विरोधी सरकार से त्रस्त आ चुकी है और 2022 में प्रदेश से उखाड़ कर फेंक देगी। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। नगराध्यक्ष वसीउर्रहमान की अध्यक्षता व राजेन्द्र चौहान के संचालन में हुई बैठक में प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, ठाकुर अवनीश, नीरज चौधरी, फिरासत हुसैन, मुनेश त्यागी, कुनाल गांधी, लोकेन्द्र चौहान, जसराम सिंह, ठाकुर अर्जुन सिंह, ठाकुर चमन सिंह, भूदेव सिंह, सुधीर कुमार, शेरअली, मनोज चौहान, अकरम, नौशाद अंसारी, निसार अहमद आदि उपस्थित रहे। प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

धामपुर : पिछले सप्ताह पब्लिक इंटर कालेज जैतरा में प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए थे। इससें अवनी कुमार अध्यक्ष और कविता सिंह को प्रबंधक चुना गया था। इसके चलते रविवार को कालेज परिसर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

पिछले सप्ताह कालेज प्रबंध कार्यकारिणा का चुनाव पीठासीन अधिकारी ललनराम प्रधानाचार्य आरजेपी इंटर कालेज राजा का ताजपुर और चुनाव पर्यवेक्षक शरत कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज की देखरेख में सम्पन्न हुआ था। चुनाव में अवनी कुमार अध्यक्ष, राजकुमार उपाध्यक्ष, कविता सिंह प्रबंधक, नीरज रघुवंशी उपप्रबंधक, महावीर सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए थे। जबकि रघुवीर सिंह सैनी, हरिराजदत्त, मगन सिंह, मोहसिन, प्रवेश देवी, अरविद कुमार और नरेश कुमार को सदस्य के रूप में चुना गया था। रविवार को कालेज परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधान सुनीता देवी, पूर्व प्रधान आदित्य चौहान, अनिता चौहान, दुष्यंत चौहान, ठकरी सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी