भूमि पर कब्जा करने का आरोप

गांव रसूलपुर निवासी ॠषिपाल ने बताया कि गांव में उनकी जमीन है। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति उनकी भूमि पर कब्जे का प्रयास कर रहा है। उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने उनके व भाई के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 09:43 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 09:43 PM (IST)
भूमि पर कब्जा करने का आरोप
भूमि पर कब्जा करने का आरोप

अफजलगढ़ : गांव रसूलपुर निवासी ॠषिपाल ने बताया कि गांव में उनकी जमीन है। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति उनकी भूमि पर कब्जे का प्रयास कर रहा है। उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने उनके व भाई के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट का प्रयास किया। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।

चार लोग घायल

नहटौर : बुधवार रात गांव बूढ़पुर निवासी राजवीर व रणवीर बाइक से बिजनौर जा रहे थे। गांव रुखड़ियो के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़ी एक कार से टकरा गई। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इसके अलावा अकबरपुर देवमल के पास दो कारों की भिड़ंत हो गई। इससे कार में सवार मालती देवी पत्नी नाहर सिंह, पिकी पत्नी धर्मवीर निवासी निवासी नगीना घायल हो गई। चारों घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां पर इनकी हालत गंभीर होने पर सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

संगठन की मजबूती पर जोर

अफजलगढ़ : गांव सुआवाला में एआइएमआइएम पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ब्लाक उपाध्यक्ष शुएब अंसारी ने कहा कि सभी दलों ने जनता को धोखा देने का काम किया है, अब बदलाव की जरूरत है। इसके अलावा संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इस अवसर पर वजाहत सैफी, मोहम्मद शारिक, मुस्कान अंसारी आदि मौजूद रहे।

चार दीवारी कराने की मांग

ऊमरी : क्षेत्र के गांवों में चारागाह की भूमि पड़ी हुई हैं, लेकिन इनकी चारदिवारी नहीं है। जबकि गांवों में तमाम बेसहारा पशु घूम रहे हैं। ऐसे पशु किसानों की फसलें तबाह कर रहे हैं। गांव पाडली मांडू निवासी विनीता देवी, जितेन्द्र सिंह, लक्ष्मी देवी, विद्या सागर, सुनील कुमार, वेदप्रकाश, रणजीत सिंह आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर चारागाह की भूमि की चारदीवारी कराकर प्रधान को उसकी जिम्मेदारी सौंपे जाने की मांग की है।

बाइक सवार घायल

शेरकोट : गुरुवार सुबह नगीना निवासी दिनेश कुमार व राजू बाइक से काशीपुर जा रहे थे। गांव मुबारकपुर कुंडा के पास पहुंचने पर उनकी बाइक के आगे अचानक भैंस आ गई। इससे उनकी बाइक भैंस से टकराकर सड़क पर गिर गई। इससे दोनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को घायलावस्था में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी