बर्दाश्त नहीं होगा कर्मचारियों का उत्पीड़न

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 10:42 PM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 10:42 PM (IST)
बर्दाश्त नहीं होगा कर्मचारियों का उत्पीड़न

बिजनौर : यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन की बैठक में वक्ताओं ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निदान पर चर्चा की और दूसरा संगठन छोड़कर आने वाले कर्मचारियों का स्वागत किया गया।

शुक्रवार दोपहर बारह बजे वर्कशाप में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने लंबित समस्याओं के निदान नहीं होने पर रोष व्यक्त किया और दो टूक कहा कि अब कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में बलराम सिंह को शाखा कार्यसमिति में उपाध्यक्ष, दर्शन सिंह, गुरुप्रीत सिंह को संयुक्त मंत्री के पद पर नियुक्त कर युवा शक्ति को आगे ले जाने पर बल दिया। मोहम्मद इस्लाम की अध्यक्षता एवं अरविंद शर्मा के संचालन में हुई बैठक में मुरादाबाद क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष जगवीर सिंह यादव व अनिल शर्मा, रियाज अहमद, तनवीर अहमद, नितिन, पंकज वर्मा, राजीव, महेन्द्र, जोगेन्द्र, आदेश, राजेन्द्र, प्रेमप्रकाश, अनिल कुमार, दीपक कुमार आदि ने विचार व्यक्त किया।

----------

chat bot
आपका साथी